Impact Posts »
Impact: Village electricity problem got resolved after reporting on CGnet...
ग्राम पतुरियाडांड, ब्लाक-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार पैकरा और उनके ग्रामवासी साथी सरवन, सोहन और पंचराम सीजीनेट के उन साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों क फोन कर के उनकी मदद की. वे बता रहे हैं कि हमारे गांव में बिजली की समस्या थी जिससे ग्रामवासी परेशान थे जिसे इन्होने 05-7-2017 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव डाला तो अब इनके गांव में बिजली आ गई है ग्रामवासी काफी खुश हैं ख़ास तौर पर युवा जिनकी पढ़ाई बिजली नहीं होने से बाधित हो रही थी वे सभी समस्या के निराकरण होने पर सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं...संतोष कुमार पैकरा@8458944800.
Posted on: Aug 13, 2017, by SANTOSH KUMAR PAINKRA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got our hand pumps repaired after recording message on CGnet...
हमारे गाँव में हैंडपंप खराब था पानी की बहुत समस्या थी फिर सीजीनेट स्वर में रिपोर्ट करने के बाद वह ठीक हो गया है यह ग्रामवासी विक्कू पटेल ग्राम-बेलगहना,जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं. उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर उन लोगों ने कई बार सरपंच सचिव के यहां गुहार लगाई थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तब उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करवाया और सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील की थी जिसके बाद सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर दबाव डाला इसके लिए ये सीजीनेट सुनने वाले साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद कर रहे है जिन्होंने उनकी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियो से अपील की |पटेल@9165741356
Posted on: Jun 08, 2017, by SONG VICTIMS REGISTER VIKKU PATEL
Impact: Anganwadi worker started behaving 15 days after CGnet report...
ग्राम-चैनपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से प्रमोद प्रजापति बता रहे है कि गांव में आँगनवाड़ी भवन बन गया था उसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर में आंगनवाडी लगाती थी इसकी वजह से बच्चों को बहुत समस्या होती थी, जब गाँव के लोगो के द्वारा उन्हें बोला गया कि आँगनवाड़ी भवन बन चुका है उसके बाद भी आप ऐसा क्यों कर रहे है तो इन्होने कहा हम जब भी चलाएंगे अपने घर में चलाएंगे और धमकी दे रही थी कौन हमारा क्या कर लेगा जिस पर लोगो ने सम्बंधित अधिकारियो से शिकायत किया लेकिन इन्होने कुछ नहीं किया तब इन्होने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया इसके बाद 15 दिनों अंदर इनकी समस्या का समाधान हो गया है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है | प्रजापति@9617221649
Posted on: Jun 08, 2017, by PRAMOD PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got our hand pumps repaired after recording message on CGnet...
हमारे तीनो हैंडपंप खराब थे एक किमी दूर से पानी लाते थे पर सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद तीनों ठीक हो गए बता रहे हैं ग्राम पंचायत-थाड़पतरा, पोस्ट-पकरिया, थाना-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार एवं उसके साथी। उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या थी सरपंच एवं सचिव के पास शिकायत की थी लेकिन काम नहीं हुआ था फिर एक दिन गाँव में सीजीनेट स्वर जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आई जिसके दौरान इन्होने अपना सन्देश सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड कराया और रिकॉर्ड करने के तीन दिन बाद इनकी समस्या हल हो गयी महेश कुमार एवं साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी अपील के बाद अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला | महेश@9753592780
Posted on: Jun 06, 2017, by NARMADA PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our handpump got repaired, We now getting water, Very happy...
अभी हमारे गाँव में बहुत अच्छा पानी आ रहा है कल हमारा नलकूप बन गया है हम सभी गाँव वाले बहुत ही खुश हैं और सभी अधिकारी और खासतौर पर सीजीनेट के सुनने वाले उन सभी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इस भीषण गर्मी में हम आदिवासी ग्रामवासियों की मदद की कह रहे हैं ग्राम-देवरी, पोस्ट व थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया। वे बता रहे है कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में नलकूप ख़राब था और पानी नहीं आ रहा था तो इन्होने में 14-04-2017 को इस समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से इनके गाँव का नलकूप 23-05-2017 को ठीक कर दिया गया है. पोया@9644545195
