मेरा जाति प्रमाण पत्र नही बन रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-जामगांव, (गांजोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम पोयाम बता रहे हैं, उनका जाति प्रमाण पत्र नही बन रहा है, नौकरी के लिए कही अप्लाई करने से जाति प्रमाण पत्र कि मांग होती है| इसके लिए उन्होंने कलेक्टर के पास गयें थे| लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए सीजीनेट इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करके जाति प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587032014, सचिव@9479218600, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 20, 2021. Tags: BAMANRAM POYAM BASTANAR BASTAR CG JATI PATR PRMAN PROBLEM
वनांचल स्वर: भारत भंडारी जी महुआ के विषय में बता रहे हैं...
ग्राम- बाँगाचार, ब्लॉक-दुर्गकोन्दल, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से हलबा जनजाति के सक्रिय सदस्य और पेशे से शिक्षक, भारत भंडारी जी महुआ के विषय में बता रहे हैं। उनके जीवन में प्रकृतिक, पूजा पाठ और विवाह की दृष्टि से महुआ का काफी महत्व है। महुआ का फूल फरवरी से अप्रेल के बीच में गिरता है। महुआ को बेचकर यह लोग अपना घर चलाते हैं। (MS)
Posted on: Apr 01, 2021. Tags: CG HALBA JANJATI KANKER VANANCHAL SWARA
ट्रांसफार्मर जल जाने से गाँव में बिजली नही जल रही है अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे हैं...मदद की अपील
ग्रामपंचायत-चौरभटी, ब्लॉक-जतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्य प्रदेश) से भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नाथू लाल राठौर बता रहे हैं की उनके गांव ऊपर टोला बसुराहन मोहल्ला में 2 वर्ष पूर्व राजीव गांधी ऊर्जा मिशन के तहत बिजली के ट्रांसफार्मर लगाये गए थे| और लाईन चालू कर दी गयी थी, पर उसमे बिजली नहीं आई। और अभी वह जला पड़ा है। उन्होने ग्राम पंचायत से लेकर बिजली विभाग सभी जगह लिखित में शिकायत करी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ। और न ही विधुत विभाग से कोई कर्मचारी ट्रांसफार्मर देखने आया। वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है तो साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:
J.E.@9425185281, A.E@ 9425185263, जिलाधिकारी@8989011707.
