Impact Posts »
Impact: Our village water problem got solved after report on CGnet, thanks...
ग्राम डोडा, ग्राम-पंचायत करकाखाल, तहसील-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार यादव ने अपने गाँव की पीने के पानी की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था उसके एक माह के अन्तराल में गाँव में पीने के पानी की व्यवस्था हो गई. इससे पहले कई बार वे ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं जिला कलेक्टर के यहाँ इस समस्या को लेकर ग्रामीण जन गए थे लेकिन समस्या का हल नही हुआ था और बे सभी बहुत परेशान थे, सीजीनेट में शिकायत सन्देश रिकार्ड करने के बाद बहुत जल्दी समस्या का हल हो गया,इसलिए सीजीनेट के सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनके अनुरोध पर फोन कर अधिकारियों पर दबाव डाला और उनकी मदद की. दिनेश यादव@7879476332.
Posted on: Mar 28, 2017, by DINESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
Impact: We got electricity back in our village after recording on CGnet...
ग्राम-मलेवर, तहसील-नौग़ढ, जिला-चन्दोली (उत्तर प्रदेश) से राजेश कुमार बता रहे हैं कि उन्होंने अपने गाँव में बिजली की समस्या को लेकर ५ फरवरी को सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था | इससे पहले ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक स्तर तक समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन कोई हल नही निकला था, गाँव के सभी लोग बिजली के कारण परेशान और हताश थे सीजीनेट सुनने वाले साथियों के अधिकारियों पर दबाव डालने से गाँव में अब ट्रासफार्मर लग गया है और बिजली की समस्या अब हल हो गयी है जिससे गाँव वाले और खासकर गाँव के युवा साथी बहुत खुश हैं और सभी उन सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की .राजेश कुमार@9621407632.
Posted on: Mar 27, 2017, by ELECTRICITY RAJESH KUMAR
Impact: Got transformer in 3 days, earlier it used to take more than a year...
तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सतेन्द्र सिंह बता रहे है कि उनके गाँव में एक ही ट्रांसफार्मर था वो जल गया था तो सालो लग जाते थे उसको ठीक करवाने के लिए इसलिए इन्होने निजी ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन भरे थे करीब 6 महीने हो गए थे फार्म भरने के बाद फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तो उन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया। रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने जब अधिकारियों पर दबाव डाला तो 3 दिन में ट्रांसफार्मर लग गया इसलिए वे सीजीनेट के उन साथियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनका सन्देश सुनने के बाद अधिकारियों को फोन कर उन पर दबाव डाला। वे कह रहे हैं इस तरह के काम को जहां लोग एक-दुसरे की मदद करते हैं बहुत ज़रुरत है. धन्यवाद। सतेन्द्र सिंह@8120111072
Posted on: Mar 26, 2017, by SATENDRA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Major accident averted, Water tank demolished after CGnet report...
छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सातपुते पंचवटी वार्ड के ३२ वर्ष पूर्व बनी पानी टंकी के बारे में बता रहे है, ७० फीट ऊँची टंकी धीरे धीरे टूट कर गिर रही थी, टंकी के नीचे दुकाने थी इसी टंकी के पास शासकीय प्राथमिक कन्या शाला है स्कूल में करीबन १५० छात्र छात्राए है इस टंकी के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. यह टंकी चौक पर थी जहाँ पर लोगो और वाहनों का दिनभर आना जाना रहता है कई बार इस हेतु नगर निगम, कलेक्टर, PHE, जिला शिक्षा अधिकारी को निरन्तर २०१३-१४ से लिखित शिकायत कर चुके थे लेकिन समस्या का हल नही हो रहा था फिर सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड कराया जिसका असर २४ मार्च को दिखाई दिया जब टंकी को तोड़ दिया गया.जिसके लिए आभार व्यक्त कर रहे है. सातपुते@9713985927
Posted on: Mar 25, 2017, by SONG SURESH SATPUTE VICTIMS REGISTER WATER
Impact: Girl students got their bicycles after message on CGnet, Thanks...
ग्राम पंचायत टाडानाड़ी के ग्राम-जुनौरी, प्रखण्ड-चन्द्रपुरा,जिला बोकारो (झारखण्ड) से ग्राम जुनौरी के राजकीय मध्य विधालय के साईकिल खरीदने का मामला वर्ष २०१५-१६ की साईकिल खरीदने की राशि नहीं मिली थी, इस सन्दर्भ में मैंने एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था उस सन्देश का असर इतना व्यापक हुआ कि बोकारो जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री बीना कुमारी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए स्वयं मामले की जानकारी मुझसे ली और मामले को गंभीरता से लेते हुए कक्षा ८ वी में पड़ने वाले छात्र-छात्राओं के खाते में जल्द ही साईकिल खरीदने के लिए निर्धारित राशि भेज दी. तमाम छात्र-छात्राओं ने एवं उनके पालकों द्वारा सीजीनेट, जिला शिक्षा अधिकारी एवं साथियों का आभार प्रकट किया है. रंगीला@8877185940.
