Impact Posts »
Impact: Got payment for my toilet after recording a message on CGnet...
ग्राम-धनगंवा, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गेंदालाल केवट बता रहे हैं कि उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, जिसका निर्माण उन्होंने अधिकारियों के कहने पर कराया था, निर्माण होने के बाद अधिकारी फोटो भी खीचकर ले गए पर लागत राशि मांगने पर, हितग्राही सूची में नाम नही है कहकर मना करा दिया, और कोई अधिकारी मदद नहीं कर रहा था तब उन्होने अपनी समस्या सीजीनेट में रिकार्ड किया, जिसके 5 महीने बाद उनको लागत राशि मिल गई है इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी वजह से समस्या का निराकरण हो गया| गेंदालाल केवट@8959903256.
Posted on: Mar 29, 2018, by GENDALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Getting my ration card after reporting on CGnet without a bribe...
ग्राम-कर्जाँव, पोस्ट-करजी, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-कैमूर (बिहार) से राकेश कुमार बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नही बन पा रहा था और वे लोग बहुत परेशान थे क्योंकि कोई मदद नहीं कर रहा था उसके बाद उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकार्ड किया और अब सीजीनेट के श्रोताओं के प्रयासों से कार्य शुरू हो गया है पहले अधिकारी राशन कार्ड बनाने के लिए रिश्वत मांग रहे थे, और अब अधिकारी उस पर काम शुरूकर जल्द से जल्द बनाकर देने का आश्वासन दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी श्रोताओ जिन्होंने अधिकारियों को फोन किया और संबंधित अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं| राकेश कुमार@9879639769.
Posted on: Mar 28, 2018, by FOOD RAKESH KUMAR RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got my pension after report on CGnet, officers were asking bribe...
ग्राम-कर्जाँव, पोस्ट-करजी, ब्लाक और थाना-चैनपुर, जिला-कैमूर भभुवा (बिहार) से राकेश कुमार बता रहे हैं, उनको पेंशन नही मिल पा रहा था, जिसके लिए उन्होंने कई बार बड़े बड़े अधिकारियों के पास भी आवेदन किया था जैसे कलेक्टर और बीडीओ आदि, लेकिन कुछ अधिकारी उनसे काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकार्ड कराया था और उसके बाद उनका आधा काम हो गया है, खाते पेंशन आने लगी है और बाकी काम भी जल्दी हो जाएगा ऐसा लग रहा है इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट सुनने वाले और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की|राकेश कुमार@9879639769.
Posted on: Mar 27, 2018, by RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We got our long pending due wages after report on CGnet Swara...
ग्राम-हिलचुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गूकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतलाल उईके बता रहे हैं कि उन्होंने बिरजूराम, सोनरा बाई, मंगली बाई, सोनारो बाई, कांडूराम के सांथ मिलकर सड़क निर्माण में काम किया था, जिसका मजदूरी का भुगतान 5 साल से नहीं किया गया था, उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी, तब परेशान होकर अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया था जिसके एक महीने बाद उनके खाते में मजदूरी का पैसा आ चुका है इसलिए वे सभी लोग बहुत खुश हैं और सीजीनेट के उन सभी सुनने वाले श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की|
Posted on: Mar 26, 2018, by SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
impact: Got mobile tower in our village after recording message on CGnet...
ग्राम-टिकरखुर्द, ब्लॉक-पेन्ड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जगतराम मरकाम बता रहे है कि कुछ समय पहले सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा उनके गाँव में आई थी तब उन्होंने यह सन्देशरिकार्ड कराया था कि उनके गाँव में कोई भी मोबाइल टॉवर नही होने से ग्रामीणों को फोन नेटवर्क नही मिलता था और वे बाहर किसी से बात नहीं कर सकते थे और कोई हमसे भी संपर्क नहीं कर पाटा था. रिकार्ड करने से पहले कई बार ग्रामीणों द्वारा इस समस्या को लेकर आवेदन दिए थे परन्तु उस पर कुछ नही हुआ था पर अब सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड करने के बाद गाँव में टॉवर लगाने का काम जारी है, ग्रामीणों द्वारा सीजीनेट एवं अधिकारियों को धन्यवाद्|
जगतराम मरकाम@8959903256
