Impact Posts »

Impact: Illegal construction on Govt land stopped after report on CGnet...

ग्राम-कृष्णानगर, धमनी, विकासखंड-रामचंद्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गुप्ता बता रहे हैं, उनके गांव में गांव के ही कुछ लोग शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कार्य कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही थी और अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी था, तब उन्होंने परेशान होकर अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया और अब लगभग एक महीने पूर्व उनकी समस्या का समाधान हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो जिन्होंने अधिकारियों पर फोन लगाकर दबाव बनाया और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से अवैध निर्माण कार्य रुक गया| वीरेन्द्र@8435320746.

Posted on: Apr 05, 2018, by LAND SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GUPTA

Impact: Got due wages for Govt works after recording message on CGnet...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश मरकाम बता रहे हैं उन्होंने जुलाई, अगस्त वर्ष 2017 में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खुदाई और सीसी रोड़ निर्माण कार्य में 12 दिन काम किया था जिसका 6 दिन का भुगतान नही हुआ था. इसके अलावा अप्रैल, मई 2017 में तालाब निर्माण में 6 दिन काम किया था, इस प्रकार से कुल 3 काम का पैसा उन्हें नही मिला था, आवेदन देने के बावजूद नही मिल पा रहा था, तब परेशान होकर सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया, जिसके दो महीने बाद उनका पैसा मिल गया है. इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट के साथियो को और सम्बन्धित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उन्हें रुका हुआ पैसा मिल गया. जगदीश मरकाम@8717907631

Posted on: Apr 04, 2018, by JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got my ration card after report on CGnet, I am very happy, thanks...

वनांचल क्षेत्र में ग्राम-सजनखार, पंचायत कुकदूर, ब्लॉक पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुक्कर बाई बता रही हैं कि करीब 5 साल से उनका राशन कार्ड नही बन पा रहा था और उनकी हालत बहुत खराब हो गयी थी क्योंकि उनको सारा सामान बाज़ार से खरीदना पड़ता था उन्होंने अपने गांव के सचिव सरपंच के पास कई बार आवेदन किया था लेकिन उसका कोई सकारात्मक परिणाम नही मिला था और वे हताश हो गयी थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया और अब उनका राशन कार्ड बन गया है और वे बहुत खुश है और सीजीनेट के उन साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन किया और जिनके मदद से समस्या समाधान हो गया है उन सांथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@7647852574.

Posted on: Apr 02, 2018, by FOOD MITHLESH MANIKPURI RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Illegal forest tree felling stopped after reporting on CGnet Swara...

ग्राम पंचायत-पतुरियाडांड, पोस्ट-मदनपुर, ब्लाक-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार पैकरा बता रहे है कि उनके इलाके में वनो की अवैध कटाई हो रही थी और ग्रामीण परेशान थे पर अधिकारियों को बताने से कोई फायदा नहीं हो रहा था उसके बाद उन्होंने लोक सुराज में भी आवेदन भी किया था लेकिन फिर भी कार्यवाही नही हो पा रही थी तब उन्होंने अपनी इस समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया था जिसका निराकरण अब हो चुका है इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो जिनने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जो इस तरह लोगो की मदद करते हैं| संतोष कुमार पैकरा@8435289352.

Posted on: Apr 02, 2018, by FOREST SANTOSH KUMAR PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got worker in our Child development center after CGnet report...

ग्राम पंचायत-टीकरखुर्द, ब्लाक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जगतराम एतराम बता रहे हैं उनके गांव में एक आंगनवाडी भवन है, जिसमे कर्मचारी नही होने से बच्चो की पढाई और देखरेख ठीक से नही हो पा रही थी, जिसके निराकरण के लिए उन्होंने कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई कारवाही नही हुई थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट यात्रा के दौरान सीजीनेट में रिकार्ड कराया, जिसके बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया, जिससे बच्चो की पढाई और देखरेख अभी अच्छे से हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जो लोगो की मदद करते हैं| जगतराम एतराम@8959903256.

Posted on: Mar 30, 2018, by JAGATRAM EATRAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »