Impact Posts »
Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...
ग्राम पंचायत-कापानार (पटेलपारा) ब्लाक-बास्तानार (छत्तीसगढ़) से रामूराम बता रहें हैं कि उनको गैंस सिलेंडर नही मिला हैं तो चूल्हा में खाना बनाना पड़ता था, किसान लोग हैं दिन बर खेतो में काम करते हैं तो शाम को घर आते हैं चूल्हा में जल्दी खाना नही बन पाता था, बारिश के समय लकड़ी गिला रहता था, तो बहुत परेशानी होता हैं इसके लिये पंचायत में आवेदन भी दिये थे पर नही मिला था|तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से सिलेंडर मिल गया|संपर्क@7647938548. GT
Posted on: Apr 19, 2021, by BASTANAR BASTAR CG IMPACT RAMURAM
Impact : राशन कार्ड बनने पर आभार-
ग्राम-कोलूपारा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजेश कुमार मडकामी बता रहे हैं उन्होंने 6 माह पहले राशन कार्ड की समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, लक्ष्मी बाई के नाम से राशन कार्ड नहीं बना था, अब उनका राशन कार्ड बन चुका है| कार्ड बने 2 सप्ताह हो चुके हैं, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|
Posted on: Apr 13, 2021, by BASTAR CG IMPACT STORY RAJESH MADKAMI
Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...
ग्राम पंचायत-रेलागुंज, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से शंकर लाल नेताम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पंचायत के माध्यम से नया हैंडपंप का निर्माण करवाया गया था लेकिन उसमे लगने वाले सामान पंचायत के द्वारा नही लगाया जा रहा था, कई बार उन्हें कहने के बाद नही लगवा रहे थे तब ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब हैंडपंप का नया सामान लग गया है, सभी ग्रामीण को भरपूर मात्रा में पीने का पानी मिल रहा है, जिससे वे खुश हैं और सीजीनेट के साथी और जिले के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@8305136883.
Posted on: Apr 13, 2021, by CG IMPACT KONDAGAON SHANKAR NETAM
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...
ग्राम-तमनार, ब्लाक-तमनार, जिला रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र के किसानो को धान की भुगतान उचित दाम में नही मिल रहा था, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारीयों को आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ, तब वे दिन पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और अब उन्हें उचित धान की बिक्री का उचित दाम मिल गया है, सभी किसान खुश होकर मददगर साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9993891275.
Posted on: Apr 12, 2021, by CG IMPACT RAIGARH RAJENDRA GUPTA TAMNAR
Impact: समस्या के निराकरण होने पर धन्यवाद...
चोरभटी, थाना-जेतहरी, जिला-अनूपपुर, मध्यप्रदेश से गेंदलाल राठौर बता रहे हैं, उन्होंने स्वसहायत समूह को लेकर अपनी समस्या रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद समस्या का निराकरण हुआ| सहायता समूह में जो गड़बड़ी हुई थी उसकी जाँच हुई और कारवाही हुई| इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और संबंधित विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7509933161.
