Impact Posts »

Impact : गाँव हैंडपंप खाराब था पानी की समस्या थी, अब बन गया है पीने का पानी मिल रहा है...

पटेलपारा, ग्राम-डोकम, पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार पोयाम बता रहे हैं कि उनके गाँव के हैंडपंप खराब हो जाने से पीने के पानी नही मिल रहा है जिससे ग्रामीण बहुत परेशान थे, कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिए थे लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और कुछ दिनों बाद अब हैंडपंप बन गया, जिससे सभी को पीने का पानी मिलने लगा है| सभी ग्रामीण खुश हैं और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@8103668335. GT

Posted on: May 05, 2021, by BASTANAR BASTAR CG IMPACT MAHESH POYAM

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-पंडरी, ब्लाक-छिनमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहें हैं कि उनको प्रधान मंत्री आवाज योजना का पैसा नहीं मिला था, उन्होंने सचिव-सरपंच के पास कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थे, फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से प्रधान मंत्री आवाज योजना का पैसा मिल गया| संपर्क@7281013471.GT

Posted on: May 04, 2021, by IMPACT MP PROBLEM RAMESH YADAV REWA

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-कापानार, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सोमड़ू राम बता रहे हैं कि उनको गैंस सिलेंडर नही मिला था, चूल्हा में खाना बनाना पड़ता था, किसान लोग हैं दिन भर खेतो में काम करते थे और शाम को घर आते थे | चूल्हा में जल्दी खाना नही बन पाता था, बारिश के समय लकड़ी गीला रहता था, तो बहुत परेशानी होती थी, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारीयों को आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ, तब कुछ दिन पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और अब उन्हें गैंस सिलेंडर मिल गया, अभी समय पर खाना बना पाते है| संपर्क@7647938548.

Posted on: May 03, 2021, by BASTANAR BASTAR CG IMPAICT SOMDU

Impact : सम्बल योजना से 2 लाख रुपये की सहायता मिलने पर आभार...

ग्राम-खैरा, पोस्ट-ईटमा, जिला-सतना, मध्यप्रदेश से मुन्नुलाल पटेल बता रहे हैं, उन्होंने अपनी समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके 1 साल बाद समस्या का निराकरण हो गया है, उन्हें सम्बल योजना से 2 लाख रुपये की सहायता राशि शाशन से मिली इसलिये वे सहयोग करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9302987742.

Posted on: May 03, 2021, by IMPACT STORY MP MUNNULAL PATEL SATNA

Impact : गाँव में पीने के पानी की समस्या थी सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब पानी मिलने लगा है...

ग्राम-कोलियारी, पंचायत-नेकानार, पोस्ट-कोलियारी, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से शंकर लाल बता रहे हैं कि उनके गाँव पीने के पानी का बहुत ही समस्या था, हैंडपंप काफी दिनों से खाराब थे, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब वहां के हैंडपंप से पीने का पानी मिलने लगा है, सभी ग्रामीण अब खुश हैं और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@7805845769.

Posted on: May 02, 2021, by CG IMPACT NATAYANPUR PROBLEM SHANKAR WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »