Impact Posts »
Impact : ख़राब हैण्डपंप के सुधार होने पर धन्यवाद...
डभौरा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से प्रशांत साहू बता रहे हैं, उन्होंने आज से 15 दिन पूर्व हैण्डपंप ख़राब होने की समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| समस्या का निराकरण हो गया है, विभागीय अधिकारियों द्वारा उसे ठीक करा दिया गया है जिससे पानी की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के प्रयासों के लिये धन्यवाद दे रहे हैं|
Posted on: Oct 20, 2021, by IMPACT STORY MP PRASHAN SAHU REWA
IMPACT: हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...
पटेलपारा, ग्राम पंचायत- सिलक झोड़ी, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सरपंच भोजाराम मंडावी बता रहे हैं कि पिछले साल उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- 7724010767
Posted on: Oct 18, 2021, by BASTANAR BASTAR BHOJARAM MANDAVI CG HANDPUMP IMPACT SILAK JHODI WATER
IMPACT: 8 महीने पहले खाद्यान्न की रिकार्ड की गई समस्या हल हो गई, धन्यवाद...
ग्राम- कठाई, तहसिल- जवा, जिला रीवा, मध्य प्रदेश से प्रशांत कुमार साहू बता रहे हैं कि उन्होंने 8 महीने पहले खाद्यान्न से जुड़ी समस्या सीजीनेट में रिकार्ड किया था जिसका 1 महीने पहले निराकरण हो चुका है। अब उन्हें पुरे 35 किलो अन्न मिल रहा है। वे सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद कह रहे हैं। संपर्क नंबर- 6260316920
Posted on: Oct 16, 2021, by IMPACT JAWA MP PRASHANT SAHU RATION REWA
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिया गया है...
ग्राम पंचायत-बड़ेधरोहर ब्लाक-लोहंडीगुडा ,जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से लखमी यादव बता रहें हैं, गर्मी के समय में हैण्डपंप ख़राब हुआ था, पानी के लिए परेशान थे, अधिकारियों को शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते तो सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद 3 हैण्डपंप को सुधार दिये है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की |
Posted on: Oct 11, 2021, by BADEDHROHAR C.G.IMPACT HANDPUMP LAKHMI LOHNDIGUDA YADAV
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मेरा राशन कार्ड बन गया है...
ग्राम-शांतिपारा, तहसील-कुनकुरी, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से संगीता एक्का बता रही है कि उनका राशन कार्ड नहीं बन रहा था उसके लिये उन्होंने एक साल पहले सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड की करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनका राशन कार्ड अभी अगस्त महीने में बन गया है वो खुश है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@9630137967.
