Impact Posts »

Impact: Got handpump in our part of village week after reporting on CGnet...

छोटापारा, ग्राम-समलूर, विकासखंड-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा, दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से कोदिया तामो गांव के निवासी जयंती और गीता कश्यप के सांथ बात कर रहे है जो हल्बी और हिंदी में बता रहे हैं कि हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में पानी की समस्या थी जिसकी शिकायत करने पर भी सरपंच सचिव नहीं सुन रहे थे और वे लोग सभी परेशान थे तब इन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में 21 अक्टूबर को रिकॉर्ड किया और उसके 7 दिन बाद इनके गाँव में बोरिंग लग गया जिससे इनके पारा में पीने के पानी की सुविधा हो गयी इसलिए ये सीजीनेट के सभी साथियों और सभी सम्बंधित सम्बंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं | कोदिया तामो@7697109076.

Posted on: Nov 03, 2017, by HANDPUMP KODIYA TAMO DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER WATER

Impact: Vrindavan declared holy city, cleanliness will get special treatment...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बोल रहे है कि वे दीपावली मनाने मथुरा वृन्दावन 19-10-2017 को गए थे तो वहां फ़ैली हुई गंदगी देखकर बहुत दुखी हुए थे फिर उन्होंने इसको लेकर 20-10-2017 को सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था कि पूरे देश में स्वच्छ भारत की धूम है पर एक तीर्थस्थल जहां इतने लोग आते हैं इतना गंदा है. 29-10-2017 को यहाँ पेपर में छापा गया है कि मथुरा नन्दगाँव बरसाना वृन्दावन को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर मथुरा ने पवित्र तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है और अब यहां की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा इसलिए बरसाना वासी सीजीनेट के सथियो एवं कलेक्टर को धन्यवाद दे रहे है| साधु सिंह लोधी@9617652699

Posted on: Nov 03, 2017, by SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: School building was under construction from 15 years, Got built now...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया के साथ में आज शिवकुमार पोया है जो बता रहे है कि देवरी और पकनी के बीच में स्कूल के सामने एक अतिरिक्त कक्ष बन रहा था जो 15-20 साल हो चुका था और खंडहर होते जा रहा था और उसके लिए कई बार आवेदन भी किये थे लेकिन कोई काम नहीं हो रहा था और ये लोग परेशान हो गए थे तो इन्होने सीजीनेट स्वर में 7-8 महीने में सन्देश रिकॉर्ड करवाए तो सीजीनेट के साथियों की मदद से अभी वहां पर काम चालू हो गया है और अब स्कूल के बच्चों की समस्या हल हो जाएगी ऐसा लग रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और कलेक्टर सहित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है और कह रहे हैं ऐसे ही गरीबों की कृपया मदद करते रहें। पोया@9753553881

Posted on: Oct 31, 2017, by EDUCATION KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got my money due from 3 years a week after recording message...

ग्राम-पोंदुम, ब्लाक,जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से रामवती बता रही हैं कि इनके नाम से इंदिरा आवास योजना के अतर्गत आवास दिया गया था जिसका दो किश्त का पैसा उन्हें मिल चुका था और आखिरी किश्त 3 साल से कई बार आवेदन के बाद भी नहीं मिल पा रहा था, वे लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी पर फिर भी समाधान नहीं हो रहा था और वे बहुत परेशान हो गयी थी फिर इन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में 10 अक्टूबर को रिकार्ड किया जिसके 8 दिन बाद इनका तीसरा किश्त अब इन्हें मिल गया है जिससे ये बहुत खुश हैं और सभी सम्बंधित अधिकारियो और सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की | अधिक जानकारी के लिए सरपंच पोंदुम@9977658387.

Posted on: Oct 25, 2017, by BABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our school got new handpump now, were drinking red iron water...

अब हमारे गाँव के स्कूल में एक नया नलकूप खुद गया है और साफ़ पानी आ रहा है और सभी बच्चे तथा शिक्षक बहुत खुश हैं बता रहे हैं ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया। वे बता रहे है कि 8 वां 9 वां महीना में ग्राम देवरी स्कूल के नलकूप में बहुत आयरन पानी लाल आ रहा था तो इन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया था उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाये तो उसको सुधार दिया गया है और अब साफ़ पानी आ रहा है | इसलिए सीजीनेट के साथियों के साथ साथ उन अधिकारियो को भी धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने इन गरीब और आदिवासी बच्चों की मदद की है | कैलाश सिंह पोया@9753553881

Posted on: Oct 24, 2017, by EDUCATION HANDPUMP KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »