Impact Posts »
Impact : Got concrete road in our village after report on CGnet Swara, thanks...
ग्राम-फूलजोर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राकेश केशरवानी बता रहे है, गाँव की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया था. गाँव में बारिश के दिनों में गली में बहुत कीचड़ हो जाता था जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बहुत समस्या हो रही थी, इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था. ग्रामीणों की मांग थी सीमेंट कांक्रीट मार्ग किया जाए जिसको लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया जिसका असर हुआ, और गाँव की गली में पक्का बन गया. ग्रामीणों द्वारा इस कार्य में मदद करने वाले अधिकारियों एवं सीजीनेट की पूरी टीम को धन्यवाद दे रहे है. राकेश कुमार केशरवानी@7600499417.
Posted on: Apr 16, 2018, by RAKESH KUMAR KESHRAVANI ROAD SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got electricity in our part of village after CGnet Swara report, thanks...
ग्राम-वीरपुर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार वर्मा बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में जब से गाँव बसा था तब से बिजली नहीं लगी थी उसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग में 3-4 बार आवेदन भी दिए थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और वे लोग परेशान थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके गाँव में जनवरी 2018 में बिजली लग गई है और गाँव के लोग खुश है| इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी समस्या को हल करने में मदद किये | सरला श्रीवास@9479003197.
Posted on: Apr 16, 2018, by ELECTRICITY RAJESH KUMAR VERMA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Used to go kilometer to fetch water, got handpump after CGnet report...
ग्राम-कमलीकला पारा, पंचायत-पंडरीपानी, ब्लॉक-गौरेला, जिला बिलासपुर
(छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे है, कमलीकला पारा के वार्ड क्रमांक 11 में पानी की समस्या थी इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की गई थी परन्तु समस्या हल नहीं हो रही थी.गाँव में एक भी हैन्डपम्प नहीं था ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से पानी लाते थे| इसको लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था तो उसके बाद हैंडपंप लग गया है अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर जाना नहीं पड़ता है इसके लिए गाँव के ग्रामीण मदद करने वाले सभी अधिकारियों को एवं सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है. पतराज मरकाम@8959903256.
Posted on: Apr 15, 2018, by HANDPUMP PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATER
Impact: Work on road to our village started after Swara report, many thanks...
Connecting road of 3 km to our village was in bad condition and villagers had to face difficulties but no one was listening says Indrajit from Alana village and panchayat, Baihar block, Balaghat district in Madhya Pradesh to Shatali. This issue was raised on Swara and it was followed up by CGNet listeners and now officials have responded to the appeal. The work of road construction for 3 km has begun now. He thanks listeners and wishes for speedy completion of the work. Indrajit@9926493755
Posted on: Apr 15, 2018, by ROAD SHATALI SHEDMAKE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got hand pump installed in our village after report on CGnet, thanks...
ग्राम-सिलफिली, पोस्ट-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से हरिशंकर रज्जक बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या थी गाँव के लोग परेशान थे पर कोई अधिकारी बार बार बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे थे तब उस समस्या को 21 मार्च को सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था. जिसका P.H.E विभाग की टीम द्वारा दिनांक 8 अप्रेल को जाँच कर ले गए एवं 12 अप्रेल को हैंडपंप खनन (बोरिंग) हो गया. समस्या का समाधान हो गया इसके लिए P.H.E की पूरी टीम एवं सीजीनेट की टीम को धन्यवाद दे रहे है. आप लोग ऐसे ही गरीबों की मदद करते रहिये आज हमारे गाँव के लोग बहुत खुश हैं | रज्जक@6261437631

