Impact Posts »

Impact: Our village school hand pump got repaired after CGnet report, thanks...

बैगापारा, ग्राम-भेडागढ़,ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भागबती, पंटोरिन, सुमिन्तरा, बता रही है कि उनके गाँव के बैगापारा में स्कूल के सामने एक हैण्डपम्प है और वो दो महीने से ख़राब था उसका राड टूट गया था उसके लिए उन्होंने कई शिकायत भी किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 15 दिन पहले एक सन्देश रिकॉर्ड किये उसके रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दवाब बनाया तो अब वो हैण्डपम्प बन गया है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और मदद करने वाले सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है. नरेश बुनकर@8720822286.

Posted on: May 13, 2018, by BHAGBATI PANTORIN SUMINTRA KABIRDHAM EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got hand pump in our part of village after recording message in CGnet...

भगतपारा, ग्राम पंचायत-धूमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी, रामसागर मरावी, प्रेमसाय मरावी और रामबली मरावी बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6 में हैंडपंप की बहुत आवश्यकता थी, जिसमे लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिया था लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके एक महीना बाद हैंडपंप बन चुका है, अब ग्रामीण बहुत खुश हैं, इसलिए सीजीनेट के संथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनके मदद से गाँव में अब हैंडपंप लग गया: बाबूलाल मरावी@7771952829.

Posted on: May 09, 2018, by BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : Our village hand pump got repaired 4 days after CGnet report, thanks...

ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील और ब्लाक-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं कि हमारे गाँव के मोहल्ला नवापारा, वार्ड क्रमांक 6 में हैंडपंप खराब था, पानी के लिए लोगो को 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, करीब 300 की जनसंख्या इस समस्या से पीड़ित थी, उन्होंने कई बार समस्या को अधिकारियों के पास रखा लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नही आया, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकार्ड किया, उसके 4 दिन बाद हैंडपंप बन गया इसलिए वह सीजीनेट के सांथियो को और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं :पतराज मरकाम@8959903256.

Posted on: May 08, 2018, by PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got an installment after reporting on CGnet, now asking bribe for next...

ग्राम-शारदापुरसो, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मेहिलाल बता रहे है, प्रधानमंत्री आवास योजना का दूसरा किश्त का पैसा नही मिल रहा था, जिसको लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया पैसा भी मिला इसके लिए सीजीनेट एवं मदद करने वाले अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है. लेकिन अब तीसरा किश्त का भुगतान करने में आनाकानी कर रहे है, उपसरपंच बोलता है इंजीनियर को पैसा देना पड़ेगा तब जाकर साइन करेगा,:उपसरपंच@9669083502, सचिव@9754424707,इंजीनियर@8959751126,CEO@8989509777. कलेक्टर@07831273000.गृहमंत्री@9926955054.मेहिलाल@7509403575

Posted on: May 06, 2018, by MEHILAL SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got due support for toilet construction after reporting on CGnet Swara...

ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अंतुराम बता रहे हैं कि उनके पिता के नाम से शौचालय निर्माण स्वीकृति हुआ था, जिसका सात हजार रूपया बहुत समय से नही मिल पा रहा था, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी, तब उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराया, जिसके 15 दिन बाद सीजीनेट के सांथियो के प्रयासों से पैसा मिल गया है अब वे बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सांथियो, संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनके मदद से शौचालय निर्माण का पैसा मिल गया| मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: May 04, 2018, by MITHLESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »