Impact Posts »
impact : हमारे गांव बिजली नहीं थी, बार-बार आवेदन के बाद भी कारवाही नहीं हो रही थी, अब सीजीनेट साथियों के
ग्राम-दुलारा, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कांसीनाथ बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली नहीं थी| जिसके लिये वे विभाग में आवेदन कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों द्वारा आज कल कर काम को टाल दिया जा रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 3 महीने पहले रिकॉर्ड किया| जिसके बाद जनवरी 2019 के पहले गांव में बिजली लग गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नंबर@9589400363.
Posted on: Mar 17, 2019, by ELECTRICITY IMPACT STORY KASINATH MP RIWA SONG VICTIMS REGISTER
impact : साल भर पहले नहानी रूम बनवाया था, लागत का पैसा नहीं मिल रहा था, सीजीनेट साथियों के मदद से मिल गया..
ग्राम-भरदा, पोस्ट-कोटया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह टेकाम बता रहे हैं, कि उन्होंने अधिकारियों के कहने पर नल के पास स्वयं लागत लगाकर नहानी रूम बनवाया था, जिसमे करीब 15 हजार रुपए लगे थे, एक साल हो चुके थे, लेकिन उनका लागत का पैसा अधिकारियों द्वारा नही दिया जा रहा हैं, उहोने कई बार अधिकारियों के पास अपनी बात को रखा, लेकिन अधिकारी घुमा रहे थे | तब उन्होंने 5 महीने पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| 1 महीना पहले उनको लागत का पैसा मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : रामसिंह टेकाम@7974130992.
Posted on: Mar 15, 2019, by CG IMPACT STORY PRATAPPUR RAMSINGH TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
impact : मेरे पास रोजगार नहीं था 5 दिन पहले संदेश रिकॉर्ड किया और आज मेरे पास काम है...
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से हरीश कुमार कुशवाहा बता रहे हैं कि वे बेरोजगार थे| कोई काम नहीं था, जिसमे उनका घर चल सके| उन्होंने 5 दिन पहले सीजीनेट में अपनी बेरोजगारी की समस्या को रिकॉर्ड किया और आज उनके पास काम है, जिससे वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं| इससे पूर्व कभी किसी पेपर या टीवी में उनका नाम नहीं आया| सीजीनेट ने उनके संदेश प्रकाशित किया और उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट और सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : बाबूलाल नेटी@9098467235.
Posted on: Mar 08, 2019, by ANUPPUR BABULAL NETI IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact :आजादी के बाद से ही बिजली नहीं थी, सीजीनेट के साथियों की मदद से गाँव में बिजली आ गई है...
ग्राम पोस्ट-गागर, थाना-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति बता रहे है
की उन्होंने एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था वर्ष 2016 में वो यह की गाँव में आज़ादी के बाद भी बिजली नही थी जैसे 1947 में हालात थे वैसे ही 1947 के बाद भी वर्ष 2011 में खम्बे लगा दिए थे लेकिन बिजली नही पहुंची थी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अभी बिजली गाँव के घरों तक पहुंच चुकी है |इसलिए सीजी नेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है |
Posted on: Feb 27, 2019, by PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
impact:4 सालों से नहीं हुआ था मानदेय का भुगतान, सीजीनेट की मदद से मिला 9 माह का वेतन...
विकास खण्ड-सेंधवा जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार ने दिनांक-13-04-2017 को सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि जिले में अगस्त 2013 को साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरको की नियुक्ति हुई थी इसमें 52 प्रेरको की नियुक्ति सेंधवा ब्लाक में भी हुई थी जिन्हे 2000 रूपये माह के हिसाब से मानदेय देना था जो की रुका हुआ था सन्देश रिकॉर्ड करने के 15 दिन के अन्दर ही 9 माह का वेतन मिल चूका है सीजीनेट की टीम और अधिकारियों कर्मचारियों को बहुत बहुत धन्यवाद.
सुरेश कुमार@9669682196.
