Impact Posts »
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-
तिलकराम बघेल, ग्राम पंचायत-तीरथगढ़, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) बताते हैं की उनके गावं कोटवारपारा में हेंडपंप की खराबी थी| जिसकी वजह से लोगों को नदी का पानी पीना पड़ता था| तिलकराम जी ने सीजी नेट में अपना शिकायत रिकार्ड किया जिसके कारण उनके गावं में तुरंत ही हेंडपंप की समस्या दूर हुई| अब गावं में हैंडपंप से पानी पी रहे हैं| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@9301046372.
Posted on: Feb 23, 2022, by BASTAR CG DARBHA IMPACT WATER
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् वोटर आईडी बन गया|
ग्राम पंचायत-त्रिपाली, पोस्ट-जामु, थाना-बैकुंठपुर, तहसील-छिनमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार दिवेदी बताते है ,उनकी मम्मी का वोटर आईडी बनाने में खाफी दिक्कतें आ रही थी, और उन्होंने अपनी समस्या को सीजी नेट को शेयर किया सीजी नेट की मदद के कारण उनकी मम्मी का वोटर आईडी एक हफ्ते में बनकर तैयार हुआ जिसकी वजह से उनकी मम्मी का पेंशन शुरु हो पाई और वे बहुत खुश है| इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|
Posted on: Feb 20, 2022, by IMPACT MP REWA
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हो गया...
ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं उनके ब्लाक में एक ही बैंक है, पुरे बब्लाक के लोग प्रतापपुर में ही आते है, धान मंडी का पैसा लेने, लोगों को सही समय पर पैसा नहीं मिल पाता था| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी सन्देश रिकॉर्ड किया फिर कुछ दिन बाद पूरा पैसा देना चालू कर दिए है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद किये|
Posted on: Feb 15, 2022, by CG IMPACT PARTAPPUR SURJAPUR
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप बन गया है...
ग्राम-ढोकरी चूहा, पंचायत-केलाऊर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासु बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या था| और एक किलोमीटर दूर ढोकरी चूहा (नाला) से पानी लाकर पीते थे| उनके गाँव में 2-3 हैण्डपम्प है लेकिन उनमे भी लाल और गन्दा पानी निकलता है पीने योग्य पानी नहीं था | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की |संपर्क नम्बर@8815791630.
Posted on: Feb 09, 2022, by BASTAR CG DARBHA IMPACT
Impact: सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के पश्चात बकाया पैसा मिल गया...
ग्राम-बोधगुण्डी, ब्लाक-अमरपुर, से सुकदेव सिंग कोसराम जी बता रहे है कि, मैं अपने बकाया पैसे को लेकर बहुत परेशान था| ब्लाक सीईओ के पास आवेदन दिया, जिला सीईओ के पास भी आवेदन दिया परंतु कई कोशिश के बाद भी नहीं मिल रहा था|सीईओ एवं जिला सीईओ से आफिस में भी आवेदन दिया था लेकिन मेरी समस्या हल नहीं हुई| सीजी नेट में संदेश रिकॉर्ड के बाद मेरा बकाया पैसा 35000 पैसा वापस मिल गया| सीजी नेट के इस कार्य के लिए इन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया है|संपर्क नंबर @9174733618.
