Impact Posts »
Impact : आंगनवाड़ी भवन बन गया, मदद करने वाले श्रोताओं और अधिकारियो को धन्यवाद-
ग्राम-डेगलरास, मरकानारपारा, पंचायत-तुडपारास, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से जयंती नाग बता रही हैं, उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाड़ी भवन नहीं था, जिसके कारण वे 13 वर्ष से अपने घर में आंगनवाड़ी चलाती थी, इस वजह से काफी दिक्कते आती थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को नवंबर 2018 में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद दिसंबर 2018 में आंगनवाड़ी का काम शुरू हो गया था, और अब काम पूरा होने वाला है, इसलिये मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : भुवनेश्वरी देवी@8889042846.
Posted on: Sep 14, 2019, by CG IMPACT STORY JAYANTI NAAG KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद मजदूरो को पैसा मिल गया...
ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से लल्लू सिंह बता रहे हैं, उन्होंने वन विभाग में वर्ष 2019 जून और जुलाई महीने में लगभग 25 लोग ने काम किया था| जिसका मजदूरी का पैसा नहीं मिल रहा था| फारेस्ट विभाग अधिकारियों को कई बार बोले पर काम नहीं कर रहे थे, तब उन्होंने 08 सितंबर 2019 को सीजीनेट स्वर में समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके पश्चात सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के मदद से मजदूरी का पैसा मिल गया है| इसलिये वे संबंधित अधिकारियों और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से समस्या हल हो गयी | संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Sep 13, 2019, by BILASPUR CG IMPACT STORY PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप सुधार होने से समस्या हल हो गयी-
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटेलाल कोरी बता रहे है| उनके मोहल्ले का हैण्डपंप ख़राब था, जिसके कारण गंदा पानी निकल रहा था| जिससे पानी की समस्या हो रही थी| समस्या 2017 की है| संदेश रिकॉर्ड करने के एक महिने बाद समस्या हल हो गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनके मदद से उनकी समस्या हल हो गयी| संपर्क नंबर@6306449729.
Posted on: Sep 12, 2019, by CHHOTELAL KORI IMPACT STORY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीसी रोड बन जाने से लोगो खुश हैं, सड़क पर कीचड़ नहीं होता-
ग्राम-सोनगरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानु बहेरा बता रहे हैं, नवापारा के वार्ड क्रमांक 15 में 600 मीटर सीसी रोड नहीं बना था, जिसके कारण बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ होता था, आने जाने में परेशानी होती थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद गर्मी के महीने में वर्ष 2019 में उनकी समस्या हल हो गयी, गाँव में सीसी रोड बन गया है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9340821483.
Posted on: Sep 11, 2019, by CG IMPACT STORY MANU BAHERA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिलने लगा-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजधर यादव बता रहे हैं, उन्हें राशनकार्ड से राशन नहीं मिल पा रहा था, वे आवेदन करते थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने परेशान होकर अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद अब उन्हें राशन मिल रहा है| इसलिये मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : राजधर यादव@7987875927.
