Impact Posts »
Impact : लॉक डाउन में खाने और रहने की समस्या थी, मदद मिली...
सदाशिव नगर, जिला-कमारेड्डी (तेलंगाना) से राजा लोहार बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी हैं और इस समय अपने 18 साथियों और उड़ीसा के लगभग 100 लोगो के साथ सदशिवनगर में फंसे हैं उनका कहना है उन्हें खाने रहने की सुविधा नहीं थी, उन्हें परेशानी हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद अधिकारीयों और सीजीनेट श्रोता और वालंटियर स्नेहिल सराफ के मदद से उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9691498738, 6261636240.
Posted on: Apr 12, 2020, by CORONA IMPACT STORY KAMAREDDY RAJA LOHAR SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
Impact : बिजली का पोल गिरने से तार टूट गया था, अब ठीक कर दिया गया है...
ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांदरबारी, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक पर्ते बता रहे हैं, तूफान के कारण उनके गाँव में बिजली का पोल गिर गया था जिसके कारण बिजली का तार टूट गया था और गाँव में बिजली की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट पर रिकॉर्ड किया था, जिसके दूसरे दिन कर्मचारी आकर ठीक कर दिये हैं, समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों और बिजली विभाग के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9098426768.
Posted on: Apr 11, 2020, by ELECTRICITY IMPACT STORY MANDLA MP SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER
Impact : लॉक डाउन में फंसे हैं राशन की समस्या हो रही थी अब मिल गयी है...
कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रवीन्द्र साहू बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के
जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले हैं वे लॉक डाउन में फंस गये हैं, जिस जगह पर वे रुके हैं वहां राशन की समस्या हो रही थी इस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके दुसरे दिन अधिकारियों के मदद से उनको राशन मिल गया हैं इसलिये वे सीजीनेट मदद करने वाले साथियों और जिला अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6269358757.
Posted on: Apr 09, 2020, by ANUPPUR CORONA IMPACT STORY MP RAVINDRA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन की समस्या थी अब मिल गयी है मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद...
ग्राम-चंदार, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलास कुमार कोल बता रहे हैं कि उन्हें राशन की दिक्कत थी जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनको राशन मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9179476356.
Posted on: Apr 07, 2020, by ANUPPUR IMPACT STORY KAILASH KOL MP PDS SONG VICTIMS REGISTER
Impact : गाँव में आये लोगों का कोरोना जाँच होने के बाद गांव में लोग भय मुक्त हुये...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि हरदोली पंचायत में लगभग एक दर्जन लोग एक सप्ताह पहले पुणे से आये थे और वे मुखिया के कहने पर कोरोना वायरस का चेकअप नहीं करा रहे थे, जिसके कारण लोग भयभीत थे, जिसकी जानकारी उन्हें मिली जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन जाँच टीम गाँव में नहीं पहुंची तब उन्होंने इस जनकारी को सीजीनेट पर रिकॉर्ड किया, जिसके बाद गाँव में जांच टीम गयी और उन लोगो की जाँच हुई इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7697448583.
