Impact Posts »
Impact : राशन मिल गया, खाने की समस्या हल हो गयी...
ग्राम-बघारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष धुर्वे बता रहे हैं, लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही थी, बाहर नहीं जा पा पाते थे, राशन कार्ड है लेकिन उसमे राशन नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर / भुवनेश्वर@7723934823.
Posted on: Apr 21, 2020, by ANUPPUR BABU CORONA IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन मिला, खाने की समस्या हल हो गयी...
ग्राम-करसिया, पंचायत-बडौदा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है और कोरोना के कारण लॉक डाउन है घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिसके कारण घर में खाने की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद राशन मिल गया है, समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7487080941.
Posted on: Apr 20, 2020, by CORONA IMPACT STORY MP NARENDRA KUMAR PDS REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : घर घर तक उचित दाम पर सब्जी पहुँचाने की अनुमति मिली...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुनील यादव बता रहे हैं वे वंदना स्वसहायता समूह से जुड़े हैं और वे किसान हैं सब्जी का उत्पादन करते हैं, वे चाहते थे कि लॉकडाउन के कारण नुकसान हो रही सब्जियों को घर घर तक उचित दाम पर दे लेकिन ये नहीं हो पा रहा था, तब इस संदेश को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया और दूसरे दिन उनको अनुमति मिल गयी है, अब वे घर घर तक सब्जी पहुंचा सकते हैं इसलिये वे खुश हैं और मदद करने वाले सभी श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8770826481.
Posted on: Apr 20, 2020, by ANUPPUR BABULAL NETI CORONA IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : गाँव में पानी की समस्या थी अब हल हो चुकी है...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रशांत बता रहे हैं वे एक छात्र हैं और इस समय अपने घर पर सुरक्षित हैं, वे बता रहे हैं आज कोरोना महामारी के कारण गाँव के लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड रहा है, विशेष रूप से राशन की समस्या लोगो को अधिक हो रही है, ऐसे समय में सीजीनेट ने गाँव के लोगो की आवाज को उठाया और उनकी मदद की, इसके लिये धन्यवाद, हाल ही में गाँव में पानी की समस्या थी लोग गंदा पानी उपयोग करने को मजबूर थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया और उनकी समस्या हल हो चुकी है, लोगो को पीने योग्य पानी मिल रहा हैं|
Posted on: Apr 19, 2020, by IMPACT STORY MP PRASHANT REWA SONG VICTIMS REGISTER WATER
Impact : लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को मिला भोजन...
बोरिया खुर्द, रायपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप यादव बता रहे हैं वे रायपुर में मजदूरी का काम करते हैं और अपने 13 मजदूर साथियों के सांथ लॉक डाउन में फंसे है, सभी को खाने की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद खाने की व्यवस्था हो गयी है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7440436879.
