हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें-
कबीर चन्द कश्यप, ग्राम पंचायत गड़दा, ब्लाक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे है कि उनके गांव के लुंडापारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है। बरसात के दिन में लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने सचिव व सरपंच को आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340937779, सीईओ@8889251366.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM CC ROAD CG GADADA KABIRCHAND KASHYAP LOHANDIGUDA PROBLEM
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...
ग्राम पंचायत-मडमाड़ा, जिला-कबिरधाम (छत्तीसगढ़) से रामुराम झारियां बता रहे हैं, उनके गांव में बिजली कि बहुत समस्या था, वहां के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता था| इस संदर्भ में उन्होंने कई बार अधिकारियों से बात की पर किसी ने कोई ध्यान नही दिया| तब उन्होंने अपना संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किया। जिसके बाद सीजी नेट के साथियों की मदद से उनकी समस्या का निराकरण हो गया है, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|
Posted on: Aug 16, 2021. Tags: BIJALI CG IMPACT KABIRDHAM RAMURAM JHARIYA
तीन पीढ़ी के काबिज भूमि में गौठान बनाया गया, चारागाह के लिए कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-रौचन, भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे हैं उनके गांव में 3 पीढ़ी के काबिज जमीन को हटा के गौठान बनाया गया है| गाँव में वर्तमान में भी चारागाह नहीं है जिसके कारण जंगल जाना पड़ता है जिसमें कई पशु मर चुके है| शासकीय भूमि का तत्काल निस्तार किया जाए| घर के लिए लोगों को 55 डिस्मिल जमीन दिया जाए| सरपंच समिति सचिव द्वारा गाँव के एकमात्र तलाब का रास्ता कई सालों से काबिज किया गया है| उसका निस्तार करें व गांव में बेरोजगारी कि भीषण समस्या का भी निवारण करें| सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9425299142, सरपंच@8839753238, उप सरपंच@9685826223, कलेक्टर@9425205788.
Posted on: Aug 08, 2021. Tags: AMIT SAHU BHORAMDEV CG KABIRDHAM LAND DISPUTE LAND PROBLEM UNEMPLOYMENT
बस्तरवासी एकजुट होकर विकास की तरफ ध्यान केंद्रित कर वार्ता से हिंसा की समस्या का समाधान कर सकते ह
ग्राम पंचायत रौचन, भोरमदेव वनांचाल, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे है कि बस्तर में नक्सली हिंसा को दंडकारिणीय क्षेत्र के लोग आपस में मिलकर विकास कार्य से बस्तर की हिंसा खत्म कर सकते हैं| इसका समाधान है कि बस्तरवासियों का जल, जंगल और जमीन पर पूरा अधिकार होना चाहिए, साथ ही यहाँ के रहवासियों को रोजगार मिलन चाहिए| समस्या का समाधान यहाँ के मूलनिवासी आपस में चर्चा करके हल कर सकते है| कलेक्टर से व प्रशासन से मांग कर यहाँ की नक्सली हिंसा को कम किया जा सकता है| सम्पर्क नम्बर@9415299140.
Posted on: Aug 08, 2021. Tags: AMIT SAHU BASTAR CG DEMAND FOR PEACE KABIRDHAM PEACE SHANTI MAANG
हमारे गांव में रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गडदा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कबीरचंद बता रहे हैं उनके गांव के लुंडापारा में रोड कि बहुत समय है| लोगों के आने जाने में बहुत परेशानी होती है| वहाँ का जनसंख्या 14-15 घर का बस्ती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: CEO@8889251366, सरपंच@9319011284, संपर्क नंबर@9340937779.