हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, गांव के लोग नदी का गंदा पानी पीते है, बोलने पर कोई सुनते नहीं.
ग्राम-डुमरिया, पंचायत-कोलमी, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे साथ में कोमल सिंह मरावी बता रहें हैं कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, गांव के लोगों ने नदी का पानी पीते हैं, नदी का पानी पिने से सर्दी जुखाम हो जाती, गर्मी के दिनों पानी सुख जाती है, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, इसलिए सीजीनेट के साथियों को मदद की अपील कर रहे हैं, अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें:संपर्क@9316921159, सचिव@8817443290, 8815248276, सरपंच@6263400972, कलेक्टर@765922400, CEO@8839741180.
Posted on: May 14, 2022. Tags: ANUPPUR KOMAL SINGH MARAVI MP WATER PROBLEM
मेरा राशन कार्ड पुनः नहीं बन पा रहा समाधान के लिए सीजी नेट से की है अपील-
ग्राम-बुरसरा, तहसील-जांजगीर चापा, जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से रवीन्द्र कुमार जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं, उनकी समस्या इस बात को लेकर है कि इनका 2014 में गुलाबी रंग का राशन कार्ड बना था| इस राशन कार्ड को सचिव के द्वारा ये कहकर वापस ले लिया गया| दिव्यागों का अलग राशन कार्ड बनेगा बोल कर| उन्होंने पुनः राशन कार्ड के लिए मार्च में आवेदन दिया गया| फिर भी इन्हे कार्ड नहीं बन पाया है| सचिव को कई बार कहने के बाद भी आज-कल मिल जाएगा कहकर टाल देता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के राशनकार्ड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7805021763, सचिव@9340026879, सरपंच@9755725144.
Posted on: May 12, 2022. Tags: BURSARA CG JANJGIR CHAPA PROBLEM RASION CARD RAVINDRA KUMAR
स्वासथ्य स्वर: पथरी का इलाज इस पत्ती से
जिला-रीवा मध्यप्रदेस से रवींद्र कुमार जी बता रहे हैं, मैं आज एक औषधि पौधा के बारें में बताने जा रहा हूँ| इसका नाम है पत्थर छटठा| इस पौधे को उपयोग के लिए पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है और इससे पथरी का इलाज किया जाता है|यह गद्देदार पत्ती होती है एवं पत्तियों में ही पत्ती निकलती है| ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क नंबर @910978 4723.
Posted on: Jan 24, 2022. Tags: DEPARTMENT HELTH JILA-REVA MP RAVINDRA KUMAR
हम लोग गोटुल में नाच गाना करते है और अपने विचारों का आदान प्रदान करते है, इसी से एक सीखते है (गोंडी) @5
ग्राम-घोडागावं, पंचायत-घोडागावं, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी के साथ लालसू सिहं नुरेटी गोटुल के बारे में बता रहे है की गोटुल में लड़के लड़कीयां नाचना गाना करते हैं और गावं में कुछ विशेष बात रहता है तब गोटुल में ही सभी लोग इक्कटा होकर अपने विचारो का आदान प्रदान करते है| होली दिवाली में भी नाचते है बिना नाचे शादी नही होता और गावं में कोई समस्या होता हैं तो सभी लोग जैसे लड़के, लड़कीयां, बुजुर्ग एक साथ बैठकर समस्या को सुलजाते है गावं के लोग थाना में शिकायत नहीं करते गावं में ही सुल्जाते है और इसी से एक दूसरे सीखते है |
Posted on: Jan 14, 2022. Tags: AMAR MARAVI CG GONDI KANKER
हमारा आज तक राशन कार्ड नहीं बना है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-बोरसरर, (मुकामपुर) जिला-जांजगीर (चापा) (छत्तीसगढ़) से रवींद्र कुमार बता रहे हैं वे शिकायत दर्ज किए हैं| मार्च में राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया गया है| और आज 7 जनवरी है अब तक उन्हे राशन कार्ड नहीं मिला है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए हैं परंतु आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना है| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के उनका राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7805021763, सचिव@9340026871,सरपंच@9755725144.