पीड़ितो का रजिस्टर:2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश में विस्थापित है आंध्र प्रदेश
ग्राम-कोत्तुर, ब्लॉक-चिंतुरु, जिला-ईस्ट गोदावारी (आंध्र प्रदेश) से सोडी हिडमैया बता रहे है, कि उनके गाँव में 26 घरों का बस्ती है, वे लोग 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश में विस्थापित है| उन्हें आंध्र प्रदेश सरकार ने कुछ मदद नहीं कर रही हैं|और उनके खेतो को कब्सा कर पौधारोपण लगाया गया है,अब उन आदिवासियों को घर तक बनने कि जमीन नहीं है| ग्रामीणों का कहना है कि आंध्र प्रदेश सरकार द्वरा उन आदिवासियों कि जमीन पट्टा बनवा दिया जाये तो उनके लिए मदद हो सकता इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@7989673679
Posted on: Feb 12, 2022. Tags: CHINTURU EAST DISPLACED GODAVARI (AP) GONDI IDP POLICE REGISTER VICTIMS VICTIM
2001 से आंध्रप्रदेश में हैं, जहाँ फॉरेस्ट विभाग वाले खेती करने से मना करते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-एडूगुरुराला पल्ली, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से दाना पोडियामी बता रहे हैं, वे लोग पहले छत्तीसगढ़ में रहते थे| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर 2001 से गोदावरी आंध्र प्रदेश में रह रहे हैं| वहां फॉरेस्ट विभाग वालों ने खेती करने से मना किया और जेल ले जाने का धमकी देते हैं| उनका कहना है गरीब लोग हैं, जब तक खेती नहीं करेंगे तो उनका जीवन यापन कैसे होगा| इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7382095627.
Posted on: Jul 26, 2021. Tags: AP DANA PODIYAMI EAST GODAVARI LAND PROBLEM
हमारे गाँव में रोड नहीं है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है, मदद की अपील...
ग्राम-पालगूडेम, पंचायत-चिडुमूरु, ब्लॉक-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से सत्ति बाबु बता रहे है कि उनके गाँव में सीसी रोड नहीं बना है उनका जन्म होने को 26 साल हो गया है लेकिन आज तक रोड नहीं बना है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसके लिए गाँव के लोगो ने कई बार ITDA अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@9493504918, V.R.O@9652590617, तहसीलदार@7331179018, P.O@9490957000. (171214) NM
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: EAST GODAVARI AP ROAD PROBLEM SATTI BABU
हमारे पारे में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है, बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम-बुड्राई गूडेम,पंचायत-ईन्देपाडु, पोस्ट-कोल्तूरु, चिंतूर मंडलम, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से श्यामला वसंतराव बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है गाँव में 200 घर बस्ती है दो पारा में हैण्डपंप नहीं लगा है एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता उसके कारण बहुत दिक्कत होती है, उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए है तो हैण्डपंप लगाने का सैंक्शन हुआ बोलकर डेढ़ साल से घुमराह कर रहे है, कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते है, पानी के लिए बहुत दिक्कत होती है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें :संपर्क@7702697489, सचिव@7993546435, तहसीलदर@7331179018, P.O@9490957000. (171214) NM
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: EAST GODAVARI AP RAO SHYAMLA VASANTH WATER PROBLEM
Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद आदिवासीयों को धान बीज मिल गया...
ग्राम-रिंगला, पंचायत-तुम्मला, तहसील-चिंतूर, जिला-पूर्व गोदावारी (आंध्रप्रदेश) से आदिवासीयों को धान बीज नही मिला था कि वे कृषि विभाग एर्रापेटा में कई बार धान बीज के लिये जा चुके थे. लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं नही दे रहे थे. उन्हें बीज नहीं मिल रहा थे| खेत में बीज बोने का समय निकल रहा है था | उनके पास धान बीज नहीं था. कार्यालय के चक्कर काट-काट थक गये थे लेकिन कोई अधिकारी धान बीज नहीं दे रहे थे| इसलिए सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड दर्ज किये थे 06 सितम्बर 2019 जिसके साथ ही सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की मदद से धान बीज दिलाने में सहयोग प्रदान किये इस लिए सभी साथियों एंव अधिकारीयों को धन्यवाद कर रहे है.