3 दिवसीय मेला 29 फरवरी से...
ग्राम पंचायत-जोड़ेगा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुंदर नाग मर्दापाल में होंने वाले मेले के बारे में जानकारी दे रहे हैं, यह मेला 29 फरवरी दिन शनिवार को आयोजित होना है, यह तीन दिवसीय मेला है वहां के लोगो की मान्यता है कि उस दिन उनके देवी देवता वहां आते हैं, मेले में आस पास के इलाके लोग आते हैं, वह इलाका नक्सल प्रभावित होने से लोग आने से डरते हैं लेकिन वहां लोगो को कोई खतरा नहीं है, मेले में लोग शामिल होते हैं और आनंद उठाते हैं, इच्छुक व्यक्ति मेले में जा सकते हैं : सुंदर नाग@9340881053.
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG STORY SUNDAR NAAG VICTIMS REGISTER
भजन : रघुपति राघव राजा राम...
गौरव नगर सोनीपत (हरियाणा) से श्याम सुन्दर (100% दृष्टिहीन) है जो एक भजन सुना रहा है:
रघुपति राघव राजा राम-
पतित पावन सीता राम-
सीता राम सीता राम-
भज प्यारे तू सीता राम-
रघुपतिराघव राजा राम-
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम-
सबको सन्मति दे भगवान-
रघुपतिराघव राजा राम...
Posted on: Nov 16, 2019. Tags: HARYANA SHYAM SUNDAR SONG VICTIMS REGISTER
भजन : आना सुन्दर शाम हमारे घर कीर्तन में...
सोनीपत (हरियाणा) से श्याम सुन्दर (100% दृष्टिहीन) है जो एक भजन सुना रहा है:
आना सुन्दर शाम हमारे घर कीर्तन में-
आप भी आना संग नारद जी को लाना-
आकर के राश रचाना हमारे घर कीर्तन में-
आप भी आना संग शिवशंकर जी लाना-
आकर डमरू बजाना हमारे घर कीर्तन में-
आप भी आना संग अर्जुन जी को लाना-
आकर के गीता सुनाना हमारे घर कीर्तन में-
आप भी आना संग कृष्णा जी को लाना-
आकर के बंशी सुनाना हमारे घर कीर्तन में-
आना सुन्दर शाम हमारे घर कीर्तन में...
Posted on: Sep 27, 2019. Tags: SHYAM SUNDAR SONYPAT HARIYANA SONG VICTIMS REGISTER
जनम ली एके झने धवला पहारे एदे...गीत-
ग्राम-रुमकुबेरना, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से रामचंद्र खलखो एक गीत सुना रहे हैं :
जनम ली एके झने धवला पहारे एदे-
जनम ली एके झने-
याद गुजिना ओदे आगू गली खिचे-
कोन बाबा गली खिचे सान-
संग खिचिया पतंग लक गली खीचे-
सन हरे गली खीची थान-
याद तो नागपुर, याद तो नागपुर...
Posted on: Aug 05, 2019. Tags: RAMCHANDRA KHALKHO SONG SUNDARGARH UDISA VICTIMS REGISTER
स्कूल में हैण्डपंप ख़राब है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-दरर्हा, पंचायत-मदरी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम स्वयंबर प्रजापति बता रहे हैं| उनके गाँव के प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला दर्रहा दोनों जगह में हैण्डपंप ख़राब है| जिससे बच्चो को भोजन के बाद पानी के लिये दिक्कत होती है| आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है| 1 साल से हैण्डपंप ख़राब है| उन्होंने हैण्डपंप सुधरवाने के लिये आवेदन किया है| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9425942643, SDM@9039405479. संपर्क नंबर@6267051412.