IMPACT: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पेंशन मिलना चालू हो गया
लक्षिनराम नाग, ग्राम पंचायत पदनार, ब्लॉक कोंडागांव, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव के बुजुर्ग लोग को पेंशन नहीं मिल रहा था। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत भी किया था फिर भी उन्हें नहीं मिला फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में अपनी संदेश रिकॉर्ड किए कुछ दिनों की बात है पेंशन मिलना चालू हो गया। इसलिए सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर
Posted on: Oct 11, 2022. Tags: CG IMPACT KONDAGAON PENSION
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...
ग्राम- पोरमेल, मांझी पारा, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से ह्रदय कश्यप बता रहे हैं कि उनके पारा में पानी की बहुत समस्या हो रही थी गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं|संपर्क@7879981736.
Posted on: Sep 30, 2022. Tags: CG IMPACT STORY KONDAGANV MANJHI PARA PORMEL
मेरे नाम से आवास घर आया था, लेकिन पूरा नहीं हुआ, कृपया मदद करें-
मुकेश कवाड़े ग्राम पंचायत-खंडपारा, ब्लाक फरसगांव जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) बता रहे हैं उनके नाम से आवास घर निकाला था। एक व्यक्ति ठीका लिया था। लेकिन पूरा नहीं किया हैं। गांव में 4 5 लोग नहीं बना है। दो साल हो गया। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9399259424.
Posted on: Jul 21, 2022. Tags: CG HOUSE KONDAGAON PHARASGAON PROBLEM
सीसी रोड नही होने से आने जाने होती है परेशानी...कृपया मदद करें
ओझा पारा, ग्राम पंचायत-लक्खापुरी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से इन्द्रा, माला बाई, गणेश्वरी कोर्राम, बता रहे हैं, कि उनके गाँव में इन्द्रा के घर से माला बाई के घर तक सीसी रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में उन्हें आने-जाने में बहुत तकलीफ होता है| कई बार उन्होंने सरपंच सचिव को आवेदन दिए हैं,लेकिन आज तक प्रभाव नही हुआ | ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@7828077644, CEO@7247497636.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: CG INDRA MALA KONDAGANV PROBLEM ROAD
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली लोग 2004 में स्कूल से ले गए थे, पिता जी का मृत्यु हुआ फिर भाग के आयें...
राधा नेताम, ग्राम पंचायत-कुलानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं अभी वे लोग कोंडागांव में रहते हैं उन्हें नक्सली लोग 2004 में स्कूल से ले गए थे। उनका खेलकूद में बहुत रुचि था। फिर उन्हें भाग कर आके आत्मसमर्पण किए उनके आने के कारण उनके पिता जी का मृत्यु हुआ फिर भी उनको घर नहीं आने दिए। आने के बाद भी उनको लेने के लिए बहुत बार आके लेकिन अपने गांव में नहीं रह रहे थे। उनको सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नहीं मिला। उनके मां भी नहीं है चार बहन लोग हैं सबका सादी हो गई है। वर्तमान में गोपनीय सैनिक में काम करते हैं 12000 उनका वेतन है उसी में बच्चे को पढ़ाई करा रही है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267868286.