नक्सलियों की धमकी, सहकर्मी की हत्या और मोटरसाइकिल पे डेलीवेरी... अबूझमाड़ में स्वास्थकर्मी का जीवन
ग्राम पंचायत- थुलथुली, जो की ब्लाक मुख्यालय ओरछा से 20 किमी अंदर अबूझमाड़ में है, जिला- नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से आयतुराम मंडावी जी बता रहे है पिछले 5 साल से मितनिन प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनके गांव व काम में कई तरह की परेशानियों आती हैं। वे कहते हैं वहाँ बारिश के समय मोटरसायकल नहीं जा पाती। नाला पार करने के लिए लोग अपनी सायकल कंधे पे उठा कर ले जाते हैं। यहाँ के लोग सरकार की सारी योजनाओं से वंचित हैं। इन्हें लोगों को स्वास्थ सेवा देने के लिए माओवादियों की धमकी और मुखबिरी का आरोप झेलना पड़ता है। उनके सहकर्मी, हंदावाड़ा के मितनिन प्रशिक्षक संतोष लेखामी की उनकी पोलिओ ड्यूटी के समय माओवादियों ने मुखबीर बता कर हत्या कर दी। गाँववाले उनके पास इलाज के लिए आते हैं। उनके पास दस्त, निमोनिया, मलरिया जैसी बीमारियों की दवा रहती है। गर्भवती महिलाओं की डेलीवेरी में बहुत दिक्कत आती है। वे बताते हैं कि एक महिला जो की प्रसव पीड़ा में थीं, उन्हें अस्पताल ले जाते समय मोटरसाइकिल पे ही उनकी डेलीवेरी करनी पड़ी। आधिक जानकारी लेने के लिए संपर्क- 9479104729, 9406299466.
Posted on: Nov 27, 2021. Tags: AAYTURAM MANDAVI ABUJHMAAD CG DELIVERY HEALTH WORKER NARAYANPUR ORCHHA THULTHULI
स्वास्थ्य स्वर : चेहरे का घरेलू उपचार-
वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से आज हम लोगो को चेहरे के ऊपर घरेलू उपचार बता रहे हैं, सेमल का एक पौधा होता हैं, जिसका एक लाल फूल है, और पेड़ का काटा को चंदन जैसा घिस कर उससे चेहरें में लाभ हो सकता हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9519520931.
Posted on: Nov 18, 2021. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA RAY TIKAMGDH VAIDDY
स्वास्थ्य स्वर : खांसी बीमारी के लिये घरेलू नुस्खा...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल खांसी बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अदरक का रस और भारंगी का पंचांग मिलाकर काढ़ा बना लें और सुबह शाम सेवन करें लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Nov 09, 2021. Tags: CG HEALTH DEPARTMENT KEDARNATH KORIYA PTEL
स्वास्थ्य स्वर : बारहमासी फूल का औषधीय उपयोग-
ग्राम-नारायणपाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जगमोहन कश्यप बारहमासी फूल का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, यह फूल दो प्रकार का होता है, एक सफेद होता है और एक गुलाबी होता है, इस फूल के जड़ को पीसकर उसका अर्क बनाकर सेवन करने से रक्त प्रदर की समस्या में आराम मिल सकता है, इसका सेवन सुबह करना है, तीन दिन तक इसका सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7974907458. (AR)
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR CG HEALTH JAGMOHAN KASHYAP
स्वास्थ्य स्वर : खांसी के लिये भटकटाई के फूलो का प्रयोग...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय भटकटाई के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, इसको लघुकंटकारी के नाम से भी जाना जाता है, इसके फूल को लेकर लोहे के तवे में तेल डालकर भून लें, उसके बाद जिन्हें खांसी आती हो उन्हें शहद या दूध के साथ एक चुटकी खिला दें, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931.