पर्वत जैसा शीश उठाकर...कविता-
जिला-रायबरेली (उत्तरप्रदेश) से दिलीप कुमार कविता सुना रहे है:
पर्वत जैसा शीश उठाकर-
तुम भी ऊँचे बन जाओ-
सागर कहता है लहरा कर-
मन में गहराई लाओ-
समझ रहे है वो कहते है-
उठ उठ गिर गिर चरन चरन...(184482)
Posted on: Mar 17, 2021. Tags: DILIP KUMAR POEM RAIBARELI UP
झंडा ला फहराय गाँधी भारत मा रे...गीत-
ग्राम-सरई, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से दिलीप कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय गाँधी भारत मा यार-
झंडा ला फहराय गाँधी भारत मा रे-
या खादी की धोती पहले या खादी की चादर-
हाय हाय या खादी की चादर-
झंडा ला फहराय गाँधी भारत मा रे... (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: DILIP KUMAR DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER
रीवा : क्वारनटाइन से बाहर आया हूँ, खाने को राशन नहीं है, मैं मज़दूर हूँ, मुझे काम चाहिए...
ग्राम-लोहगढ़, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से दिलीप कुमार बता रहे है कि लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या परेशानी हुई है और वे मुंबई गए थे काम करने को और वहां पर लॉकडाउन में फंस गए थे | वहां पर खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं हुई, वे घर से 3000 पैसे मंगाकर ट्रक से घर आये और उनके माता पिता ने पैसे कर्ज लेकर भेजे थे | उनके गाँव में उनको क्वारनटाइन में रखा गया था उनको राशन भी नही दिया गया और उनको काम भी नहीं मिल रहा है वे रोजगार की मांग कर रहे है | सरकार द्वारा कहा गया था की हर मजदुर के खाते में एक हजार रूपये दिया जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ ये क्वारनटाइन से बाहर आ गए है उनके पास खाने को राशन नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : खाद्यान्न अधिकारी@7224893193, जनपद CEO@9407803480. संपर्क नम्बर@9109784723.
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DILIP KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पता...
ग्राम-कोदवा, पंचायत-अतरैला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिलीप कुमार नामदेव बता रहे है उनके गाँव में हैण्डपंप से लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है जिसके कारण उन्हें पानी की समस्या हो रही है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें जिससे पानी की समस्या हल हो सके : PHE SDO@9725173278, ठेकेदार@7047603066, संपर्क नंबर@9713092058.
Posted on: Mar 18, 2020. Tags: DILIP KUMAR KOL MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में होने वाली घमोरियां के रोकथाम का घरेलू उपचार-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप कुमार गुप्ता गर्मी के दिनों में होने वाली घमोरियां के रोकथाम का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम की पत्ती 100 ग्राम और 5 नग नीबू कटे हुए लें | एक लीटर पानी में दोनों को अच्छी तरह से पका लेवें| जब पानी उबलकर आधा लीटर रह जाये, तब छानकर रख लें| अब 50 ग्राम फिटकरी का चूर्ण बना लें, और दवा में मिला लें| दवा को बोतल में भरकर फ्रिज या घड़े में डाल दें| जिससे दवा ताजा रहे| दवा को दिन में तीन बार घमोरियों पर लगाना है| इससे आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप कुमार गुप्ता@8109855459.