2 साल से सोलर प्लेट ख़राब पड़ा है आवेदन पर कोई मदद नहीं मिल रही है...

ग्राम-चिपुरू गुडेम, पंचायत-रायगुडेम, मंडल-कुकुनूर, जिला-एलुरु(आंध्र प्रदेश) से कालुमु मांगा बता रहे हैं, गाँव में सरकारी सोलर प्लेट लगा है जो 2 वर्ष से ख़राब पड़ा है, उन्होंने ITDA और सरपंच के पास सोलर प्लेट को ठीक कराने के लिये आवेदन किया है, लेकिन इस पर कोई मदद नहीं मिल पायी है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने के लिये मदद करें| सरपंच@7674957689. संपर्क व्यक्ति@8247077368.—————————————————————————————————————-
Kalumu Manga from Village-Chipuru Gudem, Panchayat-Raygudem, Mandal-Kukunoor, District-Eluru (Andhra Pradesh) is telling, the village has a government solar plate which is lying defective for 2 years, he has contacted ITDA and Sarpanch for solar Have applied to get the plate repaired, but no help has been received on this, so they are requesting the listeners of CGNet to contact on the given numbers and help to solve the problem. Sarpanch@7674957689. contact person@8247077368.—————————————————————————————————————-
గ్రామం-చీపురు గూడెం, పంచాయతీ-రాయగూడెం, మండలం-కుకునూర్, జిల్లా-ఏలూరు(ఆంధ్రప్రదేశ్) జిల్లాకు చెందిన కలుము మంగ మాట్లాడుతూ, గ్రామంలో ప్రభుత్వ సోలార్ ప్లేట్ ఉందని, ఇది 2 సంవత్సరాలుగా నాసిరకంగా ఉందని, అతను సోలార్ కోసం ఐటీడీఏ మరియు సర్పంచ్‌ను సంప్రదించాడు. ప్లేట్ రిపేర్ చేయడానికి దరఖాస్తు చేసారు, కానీ దీనిపై ఎటువంటి సహాయం అందలేదు, కాబట్టి వారు CGNet శ్రోతలు ఇచ్చిన నంబర్‌లలో సంప్రదించి సమస్యను పరిష్కరించడానికి సహాయం చేయమని అభ్యర్థిస్తున్నారు. సర్పంచ్@7674957689. వ్యక్తిని సంప్రదించండి@8247077368.

Posted on: Nov 11, 2022. Tags: AP BULTOO ELURU KUKUNOOR PROBLEM RADIO SOLAR SYSTEM VALASA

एक सोलर पम्प से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, पानी के लिये झगड़ा होता है...

ग्राम पंचायत-करंगाली, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल कुमार पोडियाम बता रहे हैं, गांव में एक सोलर पंप लगा है, जिसमे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, पानी के लिये लड़ाई झगड़ा होता है, लोगो को परेशान होना पड़ता है| गाँव के लोगो ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुये एक और पंप लगवाने के लिये आवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये निवासी अनिल कुमार सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्सक कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PAMP PROBLEM SOLAR

हमारे गांव में सौर ऊर्जा की मशीन 3 महीने से खराब है, हमें पानी मिलने मे मुश्किल हो रही है...

धुमागुड़ापारा, ग्राम पंचायत- बड़े कड़मा, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से बती बता रही हैं कि 3 महीने से उनके गांव की सौर ऊर्जा वाली मशीन खराब है जिसके कारण उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। लगभग 40-50 घर उस हैंडपंप पे निर्भर हैं। कृपया दिए गए नंबरों में बात कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- 8349347634, कलेक्टर- 8458956694, सीईओ- 8959393222

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BADE KADMA BASTAR BATI CG DARBHA PROBLEM SOLAR WATER

हमारे गांव में 100 घर हैं, सौर ऊर्जा प्लेट नहीं लगा है, हैंडपंप से पर्याप्त पानी नहीं आता...

मांझीगुड़ा, ग्राम पंचायत-लेंडरा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सम्पत सेठिया बता रहे हैं कि उनके गाँव में नल-जल योजना के तहत जो पाइप बिछा है, उस से पर्याप्त पानी नहीं निकलता है। पानी टंकी में सौर ऊर्जा के प्लेट भी अभी तक नहीं लगे हैं। इनके गांव में 100 परिवार रहते हैं। वे कहते हैं नया हैंडपंप, जिसका प्रस्ताव पास हो चुका है पर लगाया नहीं गया, के साथ सौर ऊर्जा प्लेट लगने पे उनकी समस्या हल हो जाएगी। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर के निराकरण कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@पीड़ित व्यक्ति@6263672229, CEO@9004037600.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA HANDPUMP PROBLEM SAMPAT SETHIYA SOLAR PLATE WATER

Recording a report on CGNet Swara

Search Reports »


YouTube Channel




Supported By »


Environics Trust
Gates Foundation
Hivos
International Center for Journalists
IPS Media Foundation
MacArthur Foundation
Sitara
UN Democracy Fund


Android App »


Click to Download


Gondi Manak Shabdkosh App »


Click to Download