हैण्डपंप की पाईप एक महीने से फटी हैं, पानी की समस्या होती है...मदद की अपील-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे हैं| उनके घर के पास एक हैण्डपंप लगा है| जिसका पाईप एक महीने से फटी है| जिसके कारण हैण्डपंप उपयोग नहीं हो रहा है| गर्मी में इन दिनों पानी की बड़ी समस्या है| उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये संबंधित अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें : मकैनिक@8818846486, संपर्क नंबर@7581013471.
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: MP OK PROBLEM RAMESH PRASAD YADAV REWA SIRMOUR SONG VICTIMS REGISTER
अपराधी हमें परेशान करते हैं, पुलिश अधिकारी शिकायत पर कोई कारवाही नहीं करते...मदद की अपील-
ग्राम-चौरी, पोस्ट-क्योटी, तहसील-सिरमौर, थाना-गढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजाराम जयसवाल बता रहे हैं| उनको कुछ अपराधी प्रवित्ती के लोग परेशान करते हैं| आरोपियों का नाम संजय महापात्र, राजू सोनी और अलोक चौबे है| जिनके उपर थाने में पहले से कई केस दर्ज है| वे राजाराम के परिवार को गाली, मारपीट करते हैं| उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की है| अधिकारी देखते है, बोलते हैं| लेकिन कुछ करते नहीं| आरोपी बार-बार उन्हें परेशान करते हैं| उनका और उनके परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर आरोपियों पर उचित कारवाही कराने में मदद करें: राजाराम जयसवाल@9131574862. लाल गाँव थाना प्रभारी@9993093032, 7049122845, SP (आबिद खान)@7049100455.
Posted on: Apr 25, 2019. Tags: MP PROBLEM RAJARAM JAISWAL REWA SIRMOUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken hand pump from months got repaired after CGnet report...
ग्राम पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गणेश प्रसाद यादव बता रहे हैं कि उनके गाव् के वार्ड क्रमांक 19 में कुल 30 मकान हैं जहां की आबादी 178 हैं, वहाँ लगभग तीन महीने से हैडपम्प ख़राब था, कई बार ग्रामीणों ने संबन्धित अधिकारियों को लिखित आवेदन भी दिया था पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया, जिससे लोग बहुत अधिक परेशान थे तो फिर सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया और उसके तीन दिन बाद हैडपम्प बन गया, दो नए पाइप उसमें डाल दिए गए जिससे ग्रामीण बहुत खुश हुए सीजीनेट एवं जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं और कह रहे हैं कि कृपया गरीबों की ऐसे ही मदद करते रहें:
यादव@7581013471.