आज नहीं तो कल यह दुनिया बदलेगी...गीत
ग्राम-रिमारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैश्य एक गीत सुना रहे है:
आज नही तो कल यह दुनिया बदलेगी-
बदलेगी नीचे दुनिया हो गये धरती और आकाश यही-
अग्नि वायु जल का होगा अभ्यास यही-
सूरज चाँद सितारे ऐसे ही होंगे-
दूसरे जगत से तारे ऐसे ही होंगे-
केवल दृष्टि बदल जायेगी मानव की मन होगा निर्मल-
यह दुनिया बदलेगी उन्नति नही रुकेगी...
Posted on: Aug 28, 2018. Tags: HINDI SONG LALJI VAIDYA MP SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got my due govt support for building a house after report on CGnet...
ग्राम-रिमारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैद्य बता रहे है कि वे गाँव के वार्ड नंबर 4 में रहते है, उनके नाम से इंदिरा आवास योजना के तहत आवास आया था, जिसका किश्त उन्हें प्रयास करने पर भी नहीं मिल पा रहा था, तब उन्होंने परेशान होकर अपनी समस्या को आज से 10 दिन पहले सीजीनेट में रिकार्ड किया, और आज उनकी समस्या हल हो चुकी है, उनके खाते में योजना का पैसा आ चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई : लालजी वैध@7869106886.
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: LALJI VAIDH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got my due Govt support money for making house after CGnet report...
ग्राम-रिमारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैद्य बता रहे है कि उनका सरकार के तरफ से आवास मिला था जिसका पैसा लगभग डेढ़ साल से नही मिल रहा था ग्राम के सरपंच, सचिव को कई बार आवेदन देने से भी कोई सुनवाई नही हो रही थी, वे झूठा आश्वासन दे रहे थे और इधर उधर दौड़ा रहे थे तो उन्होंने उसके बाद सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के दो महीने बाद उनका पैसा मिल गया अब वे बहुत खुश है| इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है| लालजी वैद्य@7869106886.
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: LALJI VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER
भारत का भाग्य सवारो रे बहनों, धरती पर स्वर्ग उतारो रे बहनों...नारी शक्ति गीत
ग्राम-रिवारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैद नारी शक्ति को लेकर एक गीत सुना रहे है:
अपना रूप निहारो रे, अपना रूप निहारो बहनों-
अपनों को पहचानों रे बहनों, राम कृष्ण की तुम हो माता-
तुम्ही तो लव कुश की माता, अपना रूप निहारो रे-
भारत का भाग्य सवारों रे बहनों, तुम हो झांसी की महारानी-
तुम्ही हो हंडा रानी, क्यों तुम हिम्मत हारों रे बहनों-
तुम्ही सोया देवता जगा दो, लक्ष्मी हो घर स्वर्ग बना दो-
धरती पर स्वर्ग उतारो रे बहनों, अपना रूप निहारों बहनों...
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: LALJI VAID SONG VICTIMS REGISTER
जोश ना ठण्डा होने पाए, क़दम मिलाकर चल, मंजिल तेरी पग चूमेंगी, आज नही तो कल...गीत
ग्राम-रिवारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी बैध भारतीय किसान यूनियन से जुड़े है, एक गीत सुना रहे है:
जोश ना ठण्डा होने पाए, क़दम मिलाकर चल-
मंजिल तेरी पग चूमेंगी, आज नही तो कल-
सबकी हिम्मत सबकी ताकत, सबकी मेहनत एक ही-
सबकी इज़ाजत, सबकी दौलत, सबकी किस्मत एक ही-
बलिदानों का ढेर लगा, इतिहास बदलता चल-
सबका मंदिर सबकी मस्जिद, गिरजा घर गुरुद्वारा-
हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई, भारत सबको प्यारा...