सरपंच द्वारा सार्वजनिक उपयोग होने वाले तालाब को हटाये जाने पर नाराज निवासी...
ग्राम-चोरभटी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश सिंह बता रहे हैं, वहां पर एक तालाब है, खोरिया तालाब जो बहुत पुराना तालाब है, जिसे गाँव के सरपंच द्वारा नष्ट कर दिया गया है, गाँव के पूर्व सरपंच और निवासियों का कहना है, ये तालाब बना रहना चाहिये, गाँव के लोग पानी के लिये तालाब का उपयोग करते हैं, मवेसी पानी पीते हैं, गाँव के निवासियों का कहना है कि तालाब बना रहे हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर तालाब बने रहने और सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8359810290. विधायक@9425185577, SDM@9479935839. तहसीलदार@7000399414. RI@9754350241. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: BRIJESH KUMAR MP PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER
हाथ मा तिरंगा लीहे शीश पर मह ताज हो....देश भक्ति गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
हाथ मा तिरंगा लीहे शीश पर मह ताज हो की-
भारती मुस्कात आ माँ सिंह पर सवार हो की-
फेर लाया काश्मीर त्रिपुडाया शम्य्य राजस्थान-
हो किसी भारती का सिर झुकामय पा के हिंदुस्तान-
हो हाथ मा बन्दूक लिहे सिंह की जवान हो की देश-
के सपूत हमरे देश को कुर्बान हो-
हाथ मा तिरंगा लीहे शीश पर मह ताज हो की...
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: BRIJESH KUMAR MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
नशामुक्ति गीत : नशा ना करना मान लो कहना...
जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रिजेश कुमार एक नशामुक्ति गीत सुना रहा है:
नशा ना करना मान लो कहना-
प्यारे भाई बहना की होगी बड़ी खराबी-
नशा में डर है नशा में जहर है-
जीते जी मर जाना की होगी बड़ी खराबी-
दारु ना पीना भईया पागल फीर होगे तुम बजार में-
भूखे रहेंगें बच्चें बीबी रहेंगी इंतचार में-
बीके गा गेहना अब क्या कहना-
प्यारे भाई बहना की होगी बड़ी खराबी-
नशा ना करना मान लो कहना-
प्यारे भाई बहना की होगी बड़ी खराबी-
बीड़ी न पीना साथी, कलेजा जलेगा बातों-बात में-
आतों में होगा असर, नींद न होगी रातों रात में-
भारी जवानी चौपट होगी,हजम न होगा खाना भईया-
की होगी बड़ी खराबी, की होगी बड़ी खराबी...
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: BRIJESH KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
सयुक्त राज्य अमरीका के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्राध्यक्ष अब्राहम लिंकन से जुडी कहानी...
जिला-रीवा ( मध्यप्रदेश) से ब्रीजेश कुमार सयुक्त राज्य अमरीका के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्राध्यक्ष अब्राहम लिंकन से जुडी कहानी सुना रहा है. एक दिन लिंकन टहलकर लौट रहे तब उन्होंने देखा एक घोडा आ रहा है जिसके पीठ पर कोई सवार नहीं है| मित्रों ने कहा किसी शराबी का घोड़ा होगा| लिंकन ने कहा, मनुष्यता के नाते उसे खोजना चाहिए| मित्र उसपर बिघड गए और अँधेरे से डर लौट गए जबकी लिंकन उसे खोजकर घर ले गए| घरवालों ने भी बिगड़कर बात की तब उसने कहा मानवता के नाते हमे उसे मदद करनी चाहिए| यही अब्राहम आगे जाकर अमरीका के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्राध्यक्ष बने.
Posted on: Nov 08, 2019. Tags: BRIJESH KUMAR REWA MP SONG STORY VICTIMS REGISTER
मनरेगा गीत : भाई बहनों ये सुन लो पुकार...
जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से ब्रिजेश कुमार एक मनरेगा गीत सुना रहा है:
भाई बहनों ये सुन लो पुकार-
गारंटी चलावे सरकार-
साल भर मा सौ दिन के गारंटी-
देंगे देंगे सभी को रोजगार गारंटी-
अपने गांव के मुखिया से कहना-
जॉब कार्ड मुखिया जी देना-
ऐ जी येही है मेरा अधिकार-
भाई बहनों ये सुन लो पुकार-
गारंटी चलावे सरकार...