समूह की चर्चा

ग्राम-माहकापाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलेनदरी भारद्वाज समूह के बारे में बता रहे हैं| उनके समूह का नाम “सितारा”है इसमें 12 सदस्य हैं और सभी सदस्य मिलकर साप्ताहिक बैठक करती हैं| बैठक में गाँव की समस्या व समूह के सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा की जाती है| यदि किसी के घर पर कोई समस्या है तो दूर करने का प्रयास करती हैं| गाँव में किसी के घर में दुखद कार्य होता है तो उनके घर पर कुछ पैसों की मदद करती हैं| समूह में सभी लोग पैसा जमा करती हैं और किसी सदस्य को जरूरत होने पर कम ब्याज पर पैसा देते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पर बात कर जानकारी ले सकते हैं| संपर्क नंबर@782 8130134.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA INFORMATION SMUH SWA-SAHAYTA

मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा कब मिला

रीवा जिला (मध्यप्रदेश) से जगदीश जी सीजी नेट के श्रोताओ को मोर के संबंध मे बता रहे हैं| मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और भारत में इसे कब से राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा मिला इसकी जानकारी इस प्रकार है| मोर समूह में रहना पसंद करते हैं इसकी तीन प्रजाति पाई जाती है| इनमें से दो एशियन मूल की और 1 अफ्रीकी मूल की है| नीला मोर भारतीय एवं हरा मोर अफ्रीकी होती हैं| कागों मोर मुख्यतः अफ्रीका, भारत, श्रीलंका और बर्मा में पाए जाते हैं| नीले मोर को 26 जनवरी 1963 को भारत सरकार द्वारा राष्टीय पक्षी का दर्जा मिला| यह मोर जमीन पर रहने वाले पक्षी हैं और कम ऊंचाई पर उड़ते हैं| इनका मुख्य भोजन -टिड्डे, चूहे, दिमग, कीड़े, घास, फल, बीज इत्यादि होते हैं|इनकी ऊंचाई 6-7 फिट होती है| इनके पंख का पैलाव 4.9 होता है|नर मोरके पंख में हल्की हरा रंग का होता है और इनकी पंखों को लोग घर में रखते है इनकी धार्मिक मान्यता है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर @9109784723.

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BIRD INFORMATION JAGDISH REVA MP NATIONAL

पारंपरिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे है

पंचायत बिरगली (कलापारा), ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ऊँगी जी बस्तर की पारंपरिक कृषि के बारे में जानकारी दे रहे हैं|इनके गाँव में रशायनिक खाद का प्रयोग किए बिना ही अच्छी फसल प्राप्त करते है|फसलों में सिर्फ गोबर खाद का उपयोग कर धान, मड़ैया, कोदो, कुटकी, मक्का, जुड़नगा आदि फसलों को बोया जाता है|मड़ैया का उपयोग गर्मी में ज्यादा करते है इसका पेज बनाकर पीने से शरीर में तंडक बनी रहती है और यह शुगर लेवल को भी काम करता है|मुनगा भाजी और कोदो खून साफ करता है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@

Posted on: Jan 17, 2022. Tags: AGRICULTURE BASTANAR BASTAR CG HUNGI BIRGALI INFORMATION KALAPARA

नया रोजगार खड़ा हुआ हैं गोठान है

ग्राम-बड़े कड़मा, ब्लाक-दरभा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनारू मौर्य जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे है इन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत मैं पूरी गाँव के गाय भैल को चराकर गोबर इकट्टा काढ़े हैं और इस गोबर को 2 रुपये कि.लो.में बेचकर पैसा कमाते हैं|प्रतिदिन 3 क्विंटल गोबर मिलता है जो की सालाना लगभग 20 हजार रुपये मिल जाता है साथ ही गाँव से साल में एक बार प्रत्येक घरों से 60 कि.लो. धान मिल जाता है|इस तरह से इनकी सालाना अच्छी कमाई हो जाती है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6265197517.

Posted on: Jan 14, 2022. Tags: BADEKADMA BASTAR CG CHITAPUR DARBHA GOTHAN INFORMATION SONARU MOURYA

गौठान के गोबर बेचकर बाइक खरीदी

ग्राम-बड़े कड़मा, बकल-दरभा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनारू मौर्य जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे है इन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत मैं पूरी गाँव के गाय -भैल चराने का काम करते हैं|इस कार्य के लिए इन्हे खाने खाना मिल जाता है और फसल कटाई के बाद धान भी मिल जाता है|इनका कहना है की इन्होंने गोठान से इकट्टा हुए गोबर को 2 रुपये किलो. में जो समिति बनी है उसे बेच देते हैं और इन्ही पैसों से मैंने एक सेकेंड हेंड बाइक भी खरीदी है|सधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6265197517.

Posted on: Jan 14, 2022. Tags: BADEKADMA BASTAR CG DARBHA GOTHAN INFORMATION SONARU MOURYA

« View Newer Reports

View Older Reports »

Recording a report on CGNet Swara

Search Reports »


YouTube Channel




Supported By »


Environics Trust
Gates Foundation
Hivos
International Center for Journalists
IPS Media Foundation
MacArthur Foundation
Sitara
UN Democracy Fund


Android App »


Click to Download


Gondi Manak Shabdkosh App »


Click to Download