स्वास्थ्य स्वर : खांसी के लिये भटकटाई के फूलो का प्रयोग...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय भटकटाई के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, इसको लघुकंटकारी के नाम से भी जाना जाता है, इसके फूल को लेकर लोहे के तवे में तेल डालकर भून लें, उसके बाद जिन्हें खांसी आती हो उन्हें शहद या दूध के साथ एक चुटकी खिला दें, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931.
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: HEALTH DEPARTMENT RAGHVENDRA SINGH
स्वास्थ्य स्वर : (बहुमूत्र) बार-बार पेशाब आने की शिकायत पर वनऔषधि द्वारा उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से वैद्य केदारनाथ पटेल आज हम लोगो को बहु मूत्र बार-बार पेशाब आने की शिकायत पर वन औषधि द्वारा उपचार बता रहे है, गर्म पानी पियें, मुली का प्रयोग ना करें, तील, गुड का लड्डू बना ले, और शाम सुबह एक-एक लड्डू और बांस का पत्ती का रस मिला कर सेवन करे, और अनार के छिलका का चूर्ण बना कर सेवन करने से लाभ हो सकता है,अधिक जानकारी के लियें संपर्क नम्बर@9826040015.
Posted on: Jul 09, 2021. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: नीम के पत्तो का चूर्ण और आंवले के गिरी का चूर्ण से उपचार...
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिहं राय आज हम लोगो को खुजली का उपचार बता रहे है|नीम के पत्तो का चूर्ण और आंवले के गिरी का चूर्ण मिला करके आधे चम्मच सुबह और आधे चम्मच शाम खा कर के पानी पी लेवें|इससे खुजली ठीक हो जाती है| प्रयोग सभी अपने घरों में आसानी से कर सकते हैं| सम्पर्क नम्बर@9519520931.
Posted on: Mar 13, 2021. Tags: HEALTH DEPARTMENT MP TIKAMGADH
स्वास्थ्य स्वर : देशी जड़ी बूटियों से उल्टी बंद करने का औषधीय उपचार-
जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आज हम लोगो को उल्टी (बोमिट) का देशी जड़ी बूटियों का औषधि बता रहे है, अगर किसी व्यक्ति को उल्टियाँ हो रही हो तो उसके लिये बेर होता है | उस बेर की गुठली को फोड़ने से जो मीही निकलेगी उसको उलटी आने वाले व्यक्ति को खिलाकर पानी पिला देने से उलटी बंद हो जायेगी | इसके आलावा दौड़ा इलायची (बड़ी इलायची) को लोहे के तवे में रखकर जला लेवे और उसकी जो राख है उसको सेहत के साथ मिलाकर खाने से उल्टियाँ बंद हो जायेगी | संपर्क@9519520931.
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: HEALTH DEPARTMENT RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGADH MP
स्वास्थ्य स्वर : उल्टी को रोकने के घरेलू उपाय...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी उल्टी रोकने के घरेलू उपाय बता रहे हैं, सभी स्त्री, पुरुष, किशोर सभी को उल्टी आती है, 5 ग्राम तुलसी का रस, 1 इलायची का चूर्ण बनाकर शहद में मिलाकर दिन में 3-4 बार सेवन करने से लाभ होती है| चावल दाल की खिचड़ी में नमक डालकर खाना चाहिये इससे लाभ होती है|अधिक जानकारी के लिये@9111061399.