Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद आदिवासीयों को धान बीज मिल गया...
ग्राम-रिंगला, पंचायत-तुम्मला, तहसील-चिंतूर, जिला-पूर्व गोदावारी (आंध्रप्रदेश) से आदिवासीयों को धान बीज नही मिला था कि वे कृषि विभाग एर्रापेटा में कई बार धान बीज के लिये जा चुके थे. लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं नही दे रहे थे. उन्हें बीज नहीं मिल रहा थे| खेत में बीज बोने का समय निकल रहा है था | उनके पास धान बीज नहीं था. कार्यालय के चक्कर काट-काट थक गये थे लेकिन कोई अधिकारी धान बीज नहीं दे रहे थे| इसलिए सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड दर्ज किये थे 06 सितम्बर 2019 जिसके साथ ही सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की मदद से धान बीज दिलाने में सहयोग प्रदान किये इस लिए सभी साथियों एंव अधिकारीयों को धन्यवाद कर रहे है.
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: SK HANIF EAST GODAVARI ANDHRA PRADESH
कुये कुये जंगल वै नानो...तेलुगू गोंडी गीत-
ग्राम-कोतुरु, पंचायत-तुम्मला, तहसील-चिन्तुरु, जिला-तूर्पूगोदावरी (आंध्रप्रदेश) से एस. के. हनीफ आदिवासी महिलायें शादी ब्याह के समय गाये जाने वाले गीत सूना रहे है:
कुये कुये जंगल वै नानो-
केई नेल्ली वाडा वै नानो-
अल्ले अल्ले बोल्ला वै नानो-
कुये कुये जंगल वै नानो-
केई नेल्ली वाडा वै नानो...
Posted on: Sep 25, 2019. Tags: GONDI SK HANIF SONG
धान बीज के लिये कृषि विभाग के चक्कर काट रहे हैं, कोई ध्यान नहीं देते-
ग्राम-रिंगला, पंचायत-तुम्मला, तहसील-चिंतूर, जिला-पूर्व गोदावारी (आंध्रप्रदेश) से मडकम राजय्या बता रहे हैं, कि वे कृषि विभाग एर्रापेटा में कई बार धान बीज के लिये जा चुके हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं, उन्हें बीज नहीं मिल रहा है| खेत में बीज बोने का समय ख़त्म होने वाला है, उनके पास धान बीज नहीं है, इसलिये कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी धान बीज नहीं दे रहे हैं| वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कृषि विभाग@9494868855. संपर्क नंबर@9490353568.
Posted on: Sep 06, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI PROBLEM SK HANIF
भूमि पट्टा के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती..मदद की अपील-
ग्राम-अमला, पंचायत-मोटू, जिला-मलकानगिरी (ओड़ीशा) से धारे राजा बता रहे हैं, हमारे गाँव में 110 घर है| जिसमे से 17 आदिवासी परिवारों को भूमि का पट्टा नहीं मिला है| 4 साल पहले वहां पर सर्वे हुआ था| उसके बाद भी काम नहीं हुआ है| भूमि पट्टा नहीं होने से उन्हें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल पाती है| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर आधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9439750388. & धारे राजा@9439760046.
Posted on: Aug 30, 2019. Tags: MALKANGIRI ODISHA PROBLEM SK HANIF
हमारे गाँव में रोड नहीं है, और पानी की सुविधा भी नहीं है...मदद की अपील-
गॉंव-वंजमगूडम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से डाक्टर हनीफ गाँव के निवासी वेट्टी रामदासु से बात कर रहे है| वे बता रहे है, हम काफ़ी सालों से गाँव रह रहे है| जमीन का पट्टा है| लेकिन बोरिंग नहीं है| जिसके कारण पानी की समस्या होती है| खेती बाड़ी करने को दिक्कत होती है| पूरा खेती बारिश पर निर्भर है| साथ ही गाँव में रोड की भी समस्या है| जिससे कारण लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| दिये गये नंबर पर बात कर समस्या हो हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587161958.