कैंसर बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिये कर रहे हैं भारत भ्रमण...

प्रयोग समाजसेवी संस्था जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से नीतिन बता रहे हैं| वे केरल से आये हैं| उनके साथ उनके साथी बृजेश है| वे दोनों भारत का भ्रमण करने के लिये दोपहिया वाहन से निकले हैं| उनके भ्रमण का उद्देश्य कैंसर बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करना है| इसके लिये वे गाँव-गाँव जाकर लोगो को जानकारी देते हैं, कि वे कैसे सावधानी रखे| किन कारणों से ये हो सकता है| ये बीमारी होने पर कहाँ जाना है| कैंसर बीमारी संबंधी किसी भी जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं | नीतिन@8075252286.

Posted on: Jul 21, 2019. Tags: AWARNESS CG GAUKARAN VERMA RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमें वनों को बचाना चाहिये, जिससे आगे भी हम इसका लाभ ले सकें-

ग्राम-घुडूपानी, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमसाय यादव बता रहे हैं| उनका जिला जंगल और पहाड़ से घिरा है| जंगल से वे अपनी आवश्यकता की चीजें प्राप्त करते हैं| इसके साथ ही दवा के लिये जड़ी बूटी और खाने के लिये फल प्राप्त होते हैं| वहां पर मिलने वाले में उपजो में तेंदू, चार, इमली, हर्रा, बहेरा, महुआ, आवला, बर, पीपल शामिल हैं | जंगल से शुद्ध हवा मिलती है| हमें जंगलो को बचाना चाहिये| जिससे हम आगे भी वन्य संपदा का लाभ ले सकें, और अपने वतावरण को शुद्ध रख सके|

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: AWARNESS CG PREMSAI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

देश के नागरिक जिम्मेदारी से आस पास सफाई रखे तभी स्वच्छ भारत का सपना सच हो सकता है-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं| साफ़ सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है| स्वच्छता हमारे जीवन को प्रभावित करती है| हमें स्वयं अपने आस पास की सफाई रखनी चाहिये| और इसके लिये लोगो को जागरूक करना चाहिये| जिससे बीमारी न फैले | लोग निरोग रहें| ये किसी एक के करने से संभव नहीं है| सभी को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरुरत है| तभी स्वच्छ भारत का सपना सच हो सकता है| इसके लिये सरकार गांव में कूड़ादान की व्यवस्था करती है| जिससे कचरा कही भी न फेका जाये| और वातावरण साफ़ रहे|

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: AWARNESS CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमें पेड़ो को नहीं काटना चाहिये और अपने आस-पास साफ़ सफाई रखनी चाहिये...

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल सभी को संदेश दे रहे हैं कि हमें पेड़ नहीं काटना चाहिये| पेड़ो से हमें शुद्ध हवा, लकड़ी और फल प्राप्त होती है| पेड़ो को कटाने से वर्षा प्रभावित होती है| इसलिए हमें पौधे लगाने चाहिये, जिससे भविष्य में हम स्वच्छ वातावरण में जीवन जी सकें| सांथ ही हमें प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिये| क्यों की यह आसानी से नष्ट नही होता और वातावरण दूषित होता है|इसका असर पशुओ पर भी पड़ता है| प्लास्टिक की पैकिट, वस्तुएं अदि अपने आस पास फेककर गंदा नही करना चाहिये|

Posted on: Mar 05, 2019. Tags: AWARNESS CG DURGESH MESSAGE PATEL PRATAPPUR SONG VICTIMS REGISTER

Recording a report on CGNet Swara

Search Reports »


YouTube Channel




Supported By »


Environics Trust
Gates Foundation
Hivos
International Center for Journalists
IPS Media Foundation
MacArthur Foundation
Sitara
UN Democracy Fund


Android App »


Click to Download


Gondi Manak Shabdkosh App »


Click to Download