हमारे यहाँ महिला-पुरुष दोनों हल चलाते है, महिलाओं को हल नहीं पकड़ना चाहिए ऐसा नियम नहीं है...

बाबूराम सेडमेके वार्ड नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से कविता मडावी मोहन यादव को गोंडी भाषा में बता रही है वे एक आदिवासी समाज की महिला है यहां परिवार के लोग सभी मिल-जुलकर खेती-बाड़ी का काम करते हैं जिनके परिवार में कम लोग होते है महिला-पुरुष दोनों हल चला सकते है यहां इसके लिए कोई रोक-टोक नहीं है और जगह पर सुनने को मिलता है की महिलाओं को हल नहीं पकड़ना चाहिए पर यहां ऐसा नहीं है यहाँ सभी कोई कर सकते है(169132).CS

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI KVITA MDAVI MADIA

पहले लोग पेंदा खेती करते थे जंगल-झाड़ी काटकर उसे जलाकर खेती करते थे जिसमे मोटे अनाज बोते थे...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से नामदेव मडावी मोहन यादव को माड़िया गोंडी भाषा में बता रहे है कि पहले लोग पेंदा खेती करते थे जंगल-झाड़ी काटकर उसे जलाकर खेती करते थे जिसमे मोटे अनाज बोते थे जैसे कुटकी, जवारी और भी कई तरह की अनाज जो कई वर्ष तक सुरक्षित रहता था अभी तो धान एक वर्ष बाद खराब होने लगता है| संपर्क@8275178799(168494). CS

Posted on: Jun 01, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA STORY

बेचने के लिए तो ठीक है पर अपने खाने वाले धान आदि में हम रासायनिक खाद नहीं डालते हैं...

ग्राम पंचायत-हेमलकशा-तालुका भामरागड-जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से रामा नाथन बता रहे है:ऐ अपने खेत में गावटी, लिचा, कबरा, पेकवांजी आदि धान की खेती करते है और गोबर खाद का उपयोग ज्यादा करते है बता रहे है धान बेचने के लिए कभी रोपा लगते है तो यूरिया-डीएपी खाद डालते है|यूरिया-डीएपी डालने से खेत में भी बुरा असर पड़ता है और ये खाद वाले नाज खाने से इन्शान ज्यादा बीमार पड़ते है इसलिए ज्यादा गोबर खाद का उपयोग करते है, बेचने के लिए तो ठीक है पर अपने खाने वाले धान आदि में हम रासायनिक खाद नहीं डालते हैं इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जानकारी दे रहे है की आप लोग भी अपने-अपने खेतों में गोबर खाद का उपयोग करें (168887).CS

Posted on: May 31, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH STORY RAMA NATHAN SONG VICTIMS REGISTER

रीवा : विकलांग हूँ, प्रधानमंत्री फसल बीमा जो 6000 रुपए किसानो को मिलता है मुझे नहीं मिला है... 

ग्राम डभोरा- ब्लाक जबा-जिला -रीवा (मध्यप्रदेश) से जवाहर लाल कोल बता रहे है उनके पास 9 एकड़ जमीन है इन्हें  प्रधान मंत्री फसल बीमा जो 6000 रुपए जो किसानो को मिलता है इन्हें नहीं मिला है| इसके लिए कई बार पटवारी के पास आवेदन लगाये और 19 मार्च को कलेक्टर साहब आये थे उनके पास भी आवेदन दिए थे पर कोई सुनवाई नहीं हुआ और ये विकलांग है कुछ नही कर पाते इसलिए सीजीनेट सुनने वालेसाथियों से अपील करते है कि अधिकारीयों से बात करके फसल बीमा दिलवाने में मदद करे SDM@9754859545 संपर्क @9589420623 (168771)

Posted on: May 30, 2020. Tags: JWAHAR LAAL KOL JABA REWA MP AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER

मक्के का सरकारी समर्थन मूल्य नहीं, पिछ्ले साल 1800 में बिका था इस साल 1100 में बिक रहा...

ग्राम-जुबानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद बता रहे हैं कि कोंडागांव जिले में काफी मात्रा में मक्का की खेती है, किसानो के जीवन निर्वाह का ये एक साधन है, पिछले वर्ष 18 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से मक्का बेचा गया था, लेकिन राज्य सरकार मक्का के उपज का समर्थन मूल्य तय नहीं कर रही है, जिला प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण किसान मजबूर होकर व्यापारियों के पास 11 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से अपना उपज बेच रहे हैं, किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे नुकसान उठाना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो तक इस बात को पहुंचाकर समस्या समाधान कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9165992497, 9993763732. कलेक्टर@9425598888 (167887)

Posted on: May 21, 2020. Tags: AGRICULTURE CG KONDAGAOBN MSP PROBLEM RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »