मेरे घर को आग लगा दिया गया है, पट्टे के लिए भटक रहा हूँ, कृपया मदद करे...
ग्राम-रमतिला दादर, थाना-करंजिया, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ चरण सिंह धुर्वे अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह गांव में घर बनाकर 1980 के पूर्व से निवास करते आ रहे हैं | उनके घर को आग लगा दिया गया और उनकी फसलों को मवेशी को चरवा दिया गया | तब से वह बहुत परेशान हैं और दुसरे गाँव में रह रहे हैं |वह चाहते हैं की उन्हें जल्द से जल्द उनकी जमीन का पट्टा दिया जाए व नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए | उक्त समस्या की रिपोर्ट उन्होंने थाने में भी की लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई | वह सीजीनेट के साथियों से कार्यवाही हेतु मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें: कलेक्टर@6266562658, CEO@9977538625. चरण सिंह धुर्वे संपर्क नम्बर@9926423687. (169149) NP
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CHARAN SINGH MP PROBLEM SANTKUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
मैंने कई बार आवेदन किया लेकिन आज तक आवास का लाभ नहीं मिला, कृपया मदद करें...
ग्राम-टांकीटोला, पंचायत- खमरौध, जिला- अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ मानकुंवर सिंह अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वे कह रहे हैं, पंचायत में सभी का आवास बन रहा है लेकिन उन्हें शासन की ओर से आवास की सुविधा नहीं दी जा रही है | उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन भी किया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है | वह बहुत परेशान हैं, कच्चे मकान में रहते हैं | इसीलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें: सरपंच@9165520567. सचिव@8959051940. संपर्क व्यक्ति संतकुमार धुर्वे@8815711686. (168931) NP
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: ANUPPUR MP AWAS PROBLEM SANTKUMAR DHURVE MARU KUNVAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
मैंने अपने पैसे से शौचालय बनवाएं हैं, पैसा भी नहीं मिला है, राशन भी नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-टांकीटोला, पंचायत-खमरौद, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ जीरा बाई अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं | लॉकडाउन की वजह से उनका काम काज बंद है और खाने पीने में बहुत समस्या जा रही है , उनके पास राशन नहीं है |उन्होंने अपने पैसे शौचालय से बनवाया है ,योजना के अनुसार पंचायत द्वारा उन्हें राशि मिलनी थी लेकिन उन्हें नहीं मिली है इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ,कृपया साथी दिए हुए नम्बरों पर फ़ोन कर सम्बंधित अधिकारीयों को फ़ोन क्र दबाव बनायें और साथी की मदद करें: सरपंच@9165520567. सचिव@ 8959051940. संपर्क-जीरा बाई@7803023360.