IMPACT: सीजीनेट में रिकॉर्ड किए 6 7 दिन के बाद उन्हें राशन मिल गया
हरकलाल महतो, ग्राम पंचायत सुरियों, प्रखंड चंद्रपुरा, जिला बोकारो झारखंड से बता रहे हैं उनका मई महीने से राशन नहीं मिला था। राशन नहीं मिलने के कारण बहुत दिक्कत होता था। फिर उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किए 6 7 दिन के बाद उन्हें राशन मिल गया। इसलिए सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8757632801.
Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BOKARO CHANDRPURA IMPACT JHARKHND
बकाया राशि को रोक दिए हैं, पैसे की मांग कर रहे हैं, कृपया मदद करें-
झांसी उत्तरप्रदेस से जितेंद्र गुप्ता जी बता रहे है| इनका कहना है कि ये संदेश महानिदेशक शिक्षाविध श्रीमान विजयकरण आनंद जी तक पहुच जाए| ये ईमानदार व न्यायप्रिय व्यक्ति हैं| जितेंद्र जी नई शिक्षा विधि के अविस्कारक, आक्सीजन का सही नामकरण करने वाले व्यक्ति हैं|आज वे वित्त लेखा विभाग के भ्रष्टाचार के शिकार हो गए हैं और अपने बकाया राशि को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं| इनके 8.50 लाख रुपये बकाया है |इस राशि को झांसी जिले के लेखाधिकारी सचिन दीक्षित जी बकाया राशि को पिछले 2 वर्षों से रोके हुए हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं|इस समय इनको अपने अविस्कार को आगे बड़ाना था पर अब दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं| पीड़ित संपर्क नंबर@9005515450, कमिश्नर अजय शंकर पण्डेय@9454417501.
Posted on: Aug 02, 2022. Tags: CORRUPTION JHANSI PROBLEM UP
धन्यवाद के साथ स्तुति गाऊंगा...यीशु मसीह गीत-
जिला-रांची (झारखंड) से कृष्णा बड़ाई यीशु मसीह गीत सुना रहे हैं:
धन्यवाद के साथ स्तुति गाऊंगा-
ये यीशु मेरे खुदा-
उपकार तेरे हैं बेशुमार-
कोटि कोटि स्तुति धन्यवाद-
योग्यता से बड़ के दिया...
Posted on: Jul 20, 2022. Tags: BHAKTI SONG RANCHI JHARKHAND
राशनकार्ड बना है लेकिन राशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गूंजाडीह, तहसील-नवाडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे एम रंगीला साथ में हिरामन महतो बता रहे हैं खाद्य सुरक्षा के कानून के तहत् उनके पत्नी धनेश्वरी देवी के नाम से राशन कार्ड था कई महीनें से उन्हें राशन नहीं मिला है| अगले-महीने देंगे कर के गुमराह कर रहे हैं| वे लोग 4 परिवार हैं| राशन नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है| इसलिए वे अपनी समस्या को सीजीनेट के साथियों को बता रहे हैं, उनकी समस्या को अधिकारियों से बात कर के समाधान करें| सीईओ@9572948384, संपर्क नंबर@76679 63644.
Posted on: Jul 16, 2022. Tags: BOKARO JHARKHAND NAVADIH PROBLEM RATION CORD
मुझे तिन महीनें से राशन नहीं मिल रहा हैं कृपया मदद करें-
जे एम रंगीला साथ ने हरकलाल महतो, ग्राम पंचायत-धुरियो, जिला-बोकारो, ब्लाक-चंद्रपुरा (झारखंड) से बता रहे हैं जहां खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्ड दिया गया है। लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल रही है। 2 3 महिनें तक मिला। फिर मई महीने से राशन नहीं मिल रहा हैं इसके लिए उन्होंने शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक उन्हें राशन नहीं मिला है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। सीईओ@9162647069, जिला सीईओ@8294880301. संपर्क नंबर@76679 63644.