Impact : 15 दिन से हैण्डपंप ख़राब था, संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद बन गया-
ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| उन्होंने 3 दिन पहले 17 अगस्त को हैण्डपंप की समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 15 दिन से खराब हैण्डपंप का सुधार हो गया है| इस संबंध में निवासी बेसाहू बता रहे हैं| उन्होंने सीजीनेट में समस्या को रिकॉर्ड कराया था| जिसके 3 दिन बाद हैण्डपंप बन गया है| पानी अच्छे से आ रहा है| इसलिये सभी लोग सीजीनेट के साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : नरेश बुनकर@8668496368.