बढ़ो साथियों आगे निश्चय किया, डरेंगे नहीं बीड़ा उठा ही लिया...
बढ़ो साथियों आगे निश्चय किया
डरेंगे नहीं बीड़ा उठा ही लिया
बढ़ो साथियों...
बता दो कि क्या योजना है तुम्हारी
सुनो एकता की है आवाज़ भारी
जो हक़ था इधर का उधर कर दिया
बढ़ो साथियों...
ये इतिहास है ज़ुल्म जब-जब बढे हैं
हुई जीत जब लोग मिलके लड़े हैं
बता लाठी-गोली ने क्या कर लिया
बढ़ो साथियों...
रुकेंगे नहीं अब, झुकेंगे नहीं सब
दबाया बहुत दिन, दबेंगे नहीं अब
ये चिंगारियां तूने, जला ही दिया
बढ़ो साथियों आगे, निश्चय किया
बढ़ो साथियों ...
Posted on: Jul 14, 2014. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER
हमें लूट रही मिलकर जा काली सरकार...
हमें लूट रही मिलकर जा काली सरकार, हमें लूट रही...
जागो-जागो नौजवान, अपने हक़ खों पहचान
अपने हक़ खों पहचान, काहें बना तू अज्ञान
हमें लूट रही .........
साथ नइयां जमीन, चलो जंगल लेई छीन
चलो जंगल लेई छीन, गाँव हो गए हैं दीन
हमें लूट रही ..........
हो गए चौंसठ साल, हाल हो गयो बेहाल
हाल हो गयो बेहाल, खूब मूटा गे दलाल
हमें लूट रही ...........
रहे एकता में गाँव, तबै चलिहीं सबके नांव
तबै चलिहीं सबके नांव, बनावो सुन्दर सा गाँव
हमें लूट रही ....................
सीजीनेट है हमारी, सुन लो कान खोल अधिकारी
सुन लो कान खोल अधिकारी, अब ना चलिहें भ्रष्टाचारी
हमें लूट रही .................
Posted on: Jul 12, 2014. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER
मंजिल जहाँ वहीं रुकना है, सब कोई दिल में ठान लो...संघर्ष गीत
निकले हैं हम खुली सड़क पर, हक लेना है जान लो
मंजिल जहाँ वहीं रुकना है, सब कोई दिल में ठान लो
क्यों गरीब है सोचा भाई, इसमें भी आटा गीला है
गाँव-गरीब को लील रहे हैं, पूंजीवाद की लीला है
सारे जहाँ में एका करके, खोया हुआ सम्मान लो
मंजिल जहाँ वहीं रुकना है..........
रक्षक बन बैठे हैं भक्षक, चोरों की रखवाली है
जल-ज़मीन और जंगल लूटे, संस्कृति ये पाताली है
सारे जगत में ग़दर उठेगी, दुनिया का इतिहास लो
मंजिल जहाँ वहीं रुकना है...
पेट भरन को दाना चहिए, ये अभियान हमारा है
श्रम-पूंजी के द्वंद्व में भइया, तन-मन लुटा हमारा है
गांधी-बिनोवा-जयप्रकाश की राह में सब कोई जान लो
मंजिल जहाँ वहीं रुकना है, सब कोई दिल में ठान लो
Posted on: Jul 08, 2014. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER
हमरा के अबहि त पढ़े द हो बाबू जी...महिला शिक्षा गीत
साथी अशोक शर्मा प्रखंड-बंदरा, सिमरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से महिला शिक्षा पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं, जिसमें एक लड़की अपने पिता से यह अपील कर रही है कि...अभी मेरी शादी मत करिए, अभी मुझे पढ़ने -खेलने दीजिए .
बारी रे उमिरिया, बढे द हो बाबू जी
हमरा के अबहि, त पढ़े द हो बाबू जी
करा ना विवाह मोरा, भेजा इसकुलिया
रोज-रोज जाइब हम, सखिया-सहेलिया
असरा के दियवा के, भरे द बाबूजी
अबहि ता हमरा के, पढ़े द हो बाबू जी
Posted on: Jul 06, 2014. Tags: Ashok Sharma SONG VICTIMS REGISTER
No rain, Gujarat Adivasis migrating, Please call officers to start relief work...
Ashok Shrimali calling from Ahmedabad, Gujarat says this year due to lack of rains Adivasi community is forced to migrate specially from eastern districts of Dahod, Panchmamal and Chhota Udaipur but Govt has not started any relief work to stop this migration. He is appealing friends listening to Swara to help by calling Relief Commissioner@ 07923251926 and 07923251900 to put pressure to start relief work. Shrimali@9825023180
