कब तक बोझ यूं ढोना है, कोरोना को रोना है...कोरोना पर कविता-
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव से वीरेंद्र गन्धर्व कोरोना समस्या पर एक कविता सुना रहे हैं:
गाँव गली और शहर में शक-
पुरुषों के बीच शक-
महिलाओं के बीच शक-
ऐसा चलेगा कब तलक-
कब तक बोझ यूं ढोना है-
कोरोना को रोना है-
सर्दी खांसी ज्वर नहीं है-
सांस लेना दूभर नहीं है-
फिर भी दूरी निहित है-
हाथ मिलाकर गले लगाकर-
नहीं दिखाना प्रीत है...
Posted on: Jun 08, 2020. Tags: CORONA SONG RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV
हमारे पारा का ट्रांसफार्मर 3 महीने से जल गया है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर, गीता टेकाम के साथ भागवत जुड़े है, बता रहे है कि उनके पारा महुआडांड करचोला पारा का बिजली ट्रांसफार्मर 3 महीने से जल गया है |उसके कारण इन लोगो को बिजली की बहुत समस्या हो रही है, दुसरे पारा से तार से बिजली खीचकर जला रहे है, पिछले साल ही लाइट लगा था और इस इलाके में हाथी का भी डर है | ट्रांसफार्मर को लगवाने के लिए लाइनमेन के पास शिकायत भी किये थे लगा देंगे बोलते है | लेकिन अभी तक नहीं लगा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग का नम्बर@9406479057, संपर्क नम्बर@9285364260. (169440) DW
Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BHAGWAT ELECTRICITY PROBLEM GEETA TEKAM SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
दासेलो राजा तो रोए रे, रोवा पूसेलो राजा तो रोए ना रे...हल्बी भाषा में कोहनी लोकगीत
ग्राम-कोरमेल जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसिता और सुमति हल्बी भाषा में एक कोहनी लोकगीत सुना रहे हैं:
दासेलो राजा तो रोए रे रोवा-
पूसेलो राजा तो रोए ना रे-
डोली दासो तो राजा लो रोए रे-
रोमा पुसेला राजा तो रोए-
कि बूढ़ा करोरे राजा रोए रे-
रोमा बूढ़ा करोरे राजा रोए...CS
Posted on: Jun 07, 2020. Tags: DASITA SUMATI HALBI KOHNI SONG KONDAGAON CG SONG VICTIMS REGISTER
रंगनी हम्चो जीव के नरव के रचावा....हल्बी गीत
ग्राम-हथकली जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से करुणा कोर्राम और तनूजा बघेल एक हल्बी गीत सुना रही है:
रंगनी हम्चो जीव के नरव के रचावा-
रुठ्नी गोंडवाना बूटा लगावा-
रंगनी हम्चो जीव के नरव के रचावा-
रंगनी पिला गरावा चो गाँव के जुरो नराए-
रंगनी हमके निरे पानी मिरेदे-
रुठ्नी गोंडवाना बूटा लगावा...CS
Posted on: Jun 07, 2020. Tags: HALBI SONG KARUNA KORRAM TANUJA BAGHEL KONDAGAON CG
दिन का उजाला रात्रि का अंधकार है...कविता
ग्राम-नवलपुर, पोस्ट-कोतरी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से निशु बुनकर एक कविता सुना रही है उसका शीर्षक है : बलात्कारी
दिन का उजाला रात्रि का अंधकार है-
करके चीत्कार ऊँची स्वर में-
मैं रोती हूँ कि हो रहा बलात्कार है-
हमसे इस युग पर सच व् ईमानदारी का-
सत धर्मो के उसूलो का, हमारे संस्कारो का-
पारिवारिक मूल्यों का और हम-
कलयुग के अनगिनत बहीमूर्खो कुम्भकरण-
पाषाण जिगर लिए गली गली देख रहे है, देख रहे है...
