रंगनी हम्चो जीव के नरव के रचावा....हल्बी गीत

ग्राम-हथकली जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से करुणा कोर्राम और तनूजा बघेल एक हल्बी गीत सुना रही है:
रंगनी हम्चो जीव के नरव के रचावा-
रुठ्नी गोंडवाना बूटा लगावा-
रंगनी हम्चो जीव के नरव के रचावा-
रंगनी पिला गरावा चो गाँव के जुरो नराए-
रंगनी हमके निरे पानी मिरेदे-
रुठ्नी गोंडवाना बूटा लगावा...CS

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: HALBI SONG KARUNA KORRAM TANUJA BAGHEL KONDAGAON CG

दिन का उजाला रात्रि का अंधकार है...कविता

ग्राम-नवलपुर, पोस्ट-कोतरी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से निशु बुनकर एक कविता सुना रही है उसका शीर्षक है : बलात्कारी
दिन का उजाला रात्रि का अंधकार है-
करके चीत्कार ऊँची स्वर में-
मैं रोती हूँ कि हो रहा बलात्कार है-
हमसे इस युग पर सच व् ईमानदारी का-
सत धर्मो के उसूलो का, हमारे संस्कारो का-
पारिवारिक मूल्यों का और हम-
कलयुग के अनगिनत बहीमूर्खो कुम्भकरण-
पाषाण जिगर लिए गली गली देख रहे है, देख रहे है...

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: MUNGELI CG NISHU BUNKAR POEM SONG VICTIMS REGISTER

दादा ले पिटेले लेआई देवारोए....माडिया गोंडी भाषा में गीत

ग्राम-टेमरूगाँव जिला-कोंडागाँव छत्तीसगढ़ से रज्जू और वकुलराम कोर्राम एक माडिया गोंडी भाषा में गीत सुना रहे हैं:
दादा ले पिटेले लेआई देवारोए-
दादाये आईले कोकोरेंग कोर-
दादा किकीरिंग कीर लेआई-
देवा रोए दादाये आईले-
कोकोरेंग कोर दादा आदे...CS

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: GONDI KONDAGAON CG MADIA SONG RAJJU WAKULRAM KORRAM

लॉकडाउन के बाद फैक्ट्री तो खुली पर मुझे काम में ज्वॉयन नहीं करने दे रहे हैं, कृपया मदद करें...

उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर से भागीरथ प्रसाद वर्मा बोल रहे हैं कि वे 2003 से सुनील स्टील प्राइवेट लिमिटेड में क्रेन ऑपरेटर की तरह काम कर रहे हैं | 2017 में हुए एक विवाद के बाद श्रम न्यायालय ने उन्हें काम पर वापस रखने का आदेश दिया था | अभी कोरोना के कारण फैक्टरी बंद थी और 1 जून से फिर से जब खुली है तो कंपनी प्रबंधन ने उन्हें काम पर आने से मना कर दिया है | वे कह रहे हैं यह न्यायालय के आदेश की अवमानना है और कृपया श्रम आयुक्त श्री यू के कच्छप@9425559440 और कंपनी के मालिक श्री नचरानी@9826172000 से बात कर उनको पुनः काम पर जुड़ने में मदद करें | कंपनी ने उनको मई माह का वेतन भी नहीं दिया है और लॉकडाउन के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है | भागीरथ प्रसाद वर्मा@9039142049

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM RAIPUR

हम लोग बरसात में नदी का गंदा पानी पीने मजबूर है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...

ग्राम- कटकोना, विकासखंड-खड्गवा, जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से कृष्णा कुमारी चक्रधारी बता रहे है कि उनके गाँव के सलहन पारा वार्ड-3 में कई जगह पानी की तकलीफ है |  कुछ जगहों में नल पहुंचा है लेकिन कुछ जगह ऐसे है जहाँ पर पानी पीने कोई व्यवस्था नहीं है और वे लोग बरसात का गंदा नदी का पानी पी रहे है और ये समस्या 15 साल से है | उसके सम्बन्ध में सरपंच और विधायक के पास भी शिकायत किये है | पिछले वर्ष कलेक्टर के पास शिकायत किये थे तो कलेक्टर ने लगवाने का आदेश दिया था जहाँ हैण्डपम्प लगवाना था वहां नहीं लगा और सरपंच ने दूसरी जगह लगवा दिए है | हैण्डपम्प लगवाने के आदेश आते है लेकिन उनके पारा तक पहुँच नहीं पाते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें : सरपंच नम्बर@9399027282, विधायक नम्बर@9307088418, संपर्क नम्बर@6267554064.  DW

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: KOREA CG KRISHNA KUMARI CHAKRADHARI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »