स्वास्थ्य स्वर : जोड़ो में होने वाली दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी जोड़ो में होने वाली दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अमरकस 100 ग्राम, अस्वगंधा 100 ग्राम, सतावरी 100 ग्राम, आंवला फल 100 ग्राम इकठ्ठा कर लें| सभी को साफ कर, पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| गर्म पानी का उपयोग करें| रात को गर्म भोजन करें| हरी पत्तीदार सब्जी का उपयोग ज्यादा करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ, भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| तीली का तेल 250 ग्राम, नारियल का तेल 250 ग्राम लेकर, दोनों को गर्म कर लें| नीम की पत्ती 50 ग्राम, गवार पाठा का गूदा 50 ग्राम, गेंदे का फूल 50 ग्राम, मीठी नीम की पत्ती 50 ग्राम, धतुरा की पत्ती 50 ग्राम लें| लोहे की कढ़ाही में तेल को गर्म कर, सभी को तेल में डाल दें| जब सभी जल जाये, तब ठण्डा कर, छान लें| और अंत में 5 टिकिया कपूर की डालकर सुरक्षित रख लें| नीम की पानी या गौ मूत्र से ग्रषित स्थान को साफ़ करने के बाद, रुई से तेल को लगायें| धोने के लिये साबुन का उपयोग न करें| काली या मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें| भोजन में बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द दाल, गुड़, भुजी मछली, सेम का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पपीते की जड़ की छाल 50 ग्राम, पपीता के बीज 50 ग्राम, दालचीनी 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| गर्भवती मातायें और बच्चो को इसका सेवन न कराये| कैल्सियम युक्त भोज्य पदार्थ का सेवन न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक, का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में लू से बचने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में लू से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अमाड़ी या अमरु के फल जो लाल रंग का होता है| उसे 10 फल लेकर रात को एक गिलास पानी भिगोकर रख दें| सुबह उसमे मिश्री या शक्कर मिलाकर सरबत बनाकर सेवन करें| इसका सेवन करने से पेशाब में होने वाली जलन और गर्मी से राहत मिलती है| सुबह एक गिलास और शाम को एक गिलास सेवन कर सकते हैं| तरल पेय पदार्थ का सेवन करें| घर से बाहर जाने से पहले एक प्याज जेब में रखें| प्याज को शरीर के संपर्क में रखने से शरीर की गर्मी कम होती है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सिकलसेल एनीमिया का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सिकलसेल एनीमिया का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गवार पाटा का रस 1 लीटर, गुड़ 250 ग्राम, मकड़ तेंदू का फल 250 ग्राम, सदाबहार पत्ती की जड़ 250 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक लीटर गवार पाटे में 4 लीटर पानी मिला लें, और उबाल लें| जब उबलकर लीटर रह जाये| तब छानकर ठण्डा कर रख लें| 6-6 चम्मच दवा और पानी मिलाकर दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करें| लाभ हो सकता है| लौह तत्व युक्त भोजन का सेवन न करें| खट्टी चीजों का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
