उखड़ती साँसों को, वो अक्सर संभाल लेता है...कविता-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चिकित्सक दिवस पर एक कविता सुना रहे हैं :
उखड़ती साँसों को, वो अक्सर संभाल लेता है-
अच्छे अच्छों को, मौत के मुँह से निकाल लेता है-
न वो हिन्दू देखता है, न कभी मुसलमान देखता है-
खुदा का बंदा है वो, हर शख्स में बस इंसान देखता है-
जख्म कितना भी गहरा हो, वो हिचकिचाता नहीं कभी-
घाव की गंदगी देखकर, वो सकुचाता नहीं कभी...

Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कमर दर्द, बदन दर्द, संधि वात का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कमर दर्द, बदन दर्द, संधि वात का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अस्वगंधा 50, इलायची 50 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, गोक्षुरादि 50 ग्राम, विदारी कंद 50 ग्राम, शंख भस्म 15 ग्राम, प्रवाल पिस्टी 15 ग्राम, कोंड़ी भस्म 10 ग्राम, स्वर्ण माक्षिक भस्म 10, सफ़ेद मुसली 50 ग्राम, सतावर 50 ग्राम, सौंफ 20 ग्राम इकट्टा कर लें| सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद सभी को मिला ले| भोजन के बाद एक-एक चम्मच चूर्ण गुनगुने दूध के साथ दिन में दो बार सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें| नशा न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गैस के कारण सीने में होने वाली जलन का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी गैस के कारण सीने में होने वाली जलन का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीबू का आधा तुकडा, सेंधा नमक 1 चुटकी, जीरा भुना हुआ एक चुटकी, पानी एक गिलास, खाने का सोड़ा 1 चुटकी सभी को इकठ्ठा कर लें| उसके बाद एक गिलास पानी में नीबू निचोड़कर सभी को मिला लें, और सेवन करें, लाभ हो सकता है| दिन में दो बार सेवन करें| चाय, काफी, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें| नशा न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बरसात के दिनों में सर्दी, जुकाम, खांसी, नजला का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बरसात के दिनों में होने वाले सर्दी, जुकाम, खांसी, नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं| तुलसी की पत्ती 5 नग, पानी एक गिलास और गुड़ 50 ग्राम लें| सभी को मिलाकर उबालें, जब एक कप रह जाये तो उसे गुनगुना रहने पर सेवन करें| दिन में दो बार सेवन कर सकते हैं| ठण्डी चीजों से बचें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें| नशा न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गोखरू बड़ा 3 ग्राम, सौंफ 30 ग्राम, मिश्री 20 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें| उसके बाद भस्म पत्ती के 50 ग्राम रस में मिला लें| ये एक खुराक दवा की मात्रा है| एक-एक कप दवा दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| पानी का ज्यादा सेवन करें| भोजन में पालक, मुनगा, आंवला, टमाटर, खट्टी चीजें, रागी का उपयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : वैद्य एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »