हमारे गाँव में पानी की समस्या है, शिकायत करने पर सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-चिकलकोंटा, पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनोती कावडे के साथ में गाँव की महिला साथी फगनी बाई बता रहीं हैं कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है गाँव में एक ही हैण्डपम्प है उसमे भी पानी ठीक से नही निकलता हैं, उसके कारण पानी लाने में बड़ी दिक्कत होती हैं इस गाँव में 39-40 घरों की बस्ती है पानी की समस्या को लेकर पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत किये थे लेकिन उनकें द्वारा कोई कार्यवाहीं नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुननें वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है कि दिए गयें फ़ोन नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था कराने में सहयोग करें : सरपंच@9752524081, सचिव@5787102995, CEO@78358014506. (173868) RK

Posted on: Aug 29, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हमारे गाँव में पानी की समस्या है, तालाब का गन्दा पानी पीते है, सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...

ग्राम मांदरकोंटा (सुखडापारा) पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी बुधराम कवासी रहें है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है गाँव के बगल में स्थित तालाब है गाँव में पानी की कोई सुविधा नही होने के कारण तालाब का पानी पीने को मजबूर हैं और गाँव के पालतू पशु पक्षी सभी उसी तालाब का पानी पीते हैं, जिसके कारण कई प्रकार की बीमारीयों से उलझते हैं यहाँ पानी की दिक्कतें पहलें से ही हैं पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को जानकारी दिए थे पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सरपंच@9752524081, सचिव@8982120509, CEO@7835814506, संपर्क@8103022311. (174058)

Posted on: Aug 29, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हमारे गाँव की पानी की समस्या है, झरने का पानी लाकर पीते है, बोर खुदवाने में मदद करें...

ग्राम बड़े कडमा, पंचायत-बड़े कडमा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी इदरूराम बघेल बता रहें है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है पानी के लिए 4 साल पहलें से पाईप लाइन बिछाये हुए है | लेकिन अभी तक वह कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं, अभी वे लोग 3 किलोमीटर दूर से झरने का पानी लाकर पीते है 80-85 घर की बस्ती है| तो उनका कहना है कि अगर बोर खनन कर देते तो हम लोगो को पानी की सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की सुविधा करवाने में मदद करें : सरपंच@8103074418, PHE@6261717578, CEO@78345814506, (174138) RK.

Posted on: Aug 29, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

आंगनबाड़ी भवन की छत पिछलें तीन साल से जर्जर हैं, शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-धुमागुडा, पंचायत-बड़ेकडमा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमा ठाकुर बता रहीं है कि आंगनबाड़ी भवन की छत पिछलें तीन सालो पूर्व जर्जर हो गया हैं बारिश के समय में बड़ी परेशानी होती हैं और आय दिन छत से प्लास्टर गिरता रहता हैं, अचानक से किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं, आंगनबाड़ी में लगभग 23 बच्चों की संख्या हैं आंगनबाड़ी भवन जर्जर है मार्च महींने में यह जानकारी जिला सीईओ को तथा ब्लाक सीईओ को दिए है उनके द्वारा आश्वासन दिया गया की ग्राम पंचायत के माध्यम से भवन का फिर से निर्माण किया जायेगा लेकिन आज तक नहीं किये हैं | इसलिए साथी सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है कि दिए गये फ़ोन नम्बरों में बात करके आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करें : सुपरवाइजर आंगनबाड़ी@9406337703, CEO@7835814506, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता@7587239877 RK (174060)

Posted on: Aug 29, 2020. Tags: ANGANWADI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारे में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

धुमागुडा, ग्राम+पंचायत-कडमा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी कृष्णा ठाकुर बता रहे है कि एरंडवैसन से कोटवार पारा तक 200 मीटर तक रोड की बहुत समस्या है | आने जाने में बहुत समस्या होती है उसके लिए गाँव के लोगो ने ग्राम सभा में प्रस्ताव भी दिए थे लेकिन उसमे कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क (सरपंच) 8103074418, CEO@7835814506. (174076)

Posted on: Aug 28, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »