हमारे गाँव की पानी की समस्या है, झरने का पानी लाकर पीते है, बोर खुदवाने में मदद करें...

ग्राम बड़े कडमा, पंचायत-बड़े कडमा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी इदरूराम बघेल बता रहें है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है पानी के लिए 4 साल पहलें से पाईप लाइन बिछाये हुए है | लेकिन अभी तक वह कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं, अभी वे लोग 3 किलोमीटर दूर से झरने का पानी लाकर पीते है 80-85 घर की बस्ती है| तो उनका कहना है कि अगर बोर खनन कर देते तो हम लोगो को पानी की सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की सुविधा करवाने में मदद करें : सरपंच@8103074418, PHE@6261717578, CEO@78345814506, (174138) RK.

Posted on: Aug 29, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM