हमारे गाँव में पानी की समस्या है, तालाब का गन्दा पानी पीते है, सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...
ग्राम मांदरकोंटा (सुखडापारा) पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी बुधराम कवासी रहें है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है गाँव के बगल में स्थित तालाब है गाँव में पानी की कोई सुविधा नही होने के कारण तालाब का पानी पीने को मजबूर हैं और गाँव के पालतू पशु पक्षी सभी उसी तालाब का पानी पीते हैं, जिसके कारण कई प्रकार की बीमारीयों से उलझते हैं यहाँ पानी की दिक्कतें पहलें से ही हैं पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को जानकारी दिए थे पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सरपंच@9752524081, सचिव@8982120509, CEO@7835814506, संपर्क@8103022311. (174058)
