नशा न करना मान लो कहना...जागरूकता गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार नशा उन्मूलन के सन्दर्भ में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
नशा न करना मान लो कहना-
मेरे प्यारे भाई होगी बड़ी खराबी-
दारू न पीना भइया पागल फिरोगे तुम बाजार में-
भूखे रहेंगे बच्चे बीबी रहेगी इंतज़ार में-
बिकेंगे गहना फिर क्या कहना-
दर-दर ठोकर खाना होगी बड़ी खराबी-
बीड़ी ना पीना भइया जलेगा कलेजा बातों-बात में-
आँतों में होगा अल्सर नींद ना होगी रातों रात में-
भरी जवानी चौपट होगी हजम ना होगा खाना-
होगी बड़ी खराबी .....
Posted on: Feb 22, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
रे रे रे लो यो रे ला रे ला रे लो यो रे लो यो....गोंडी गोटुल गीत
ग्राम-मरकाबेड़ा, पंचायत-मुजमेटा, तहसील-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से ललिता व राधिका वड्डे एक गोंडी गीत प्रस्तुत कर रही हैं, गोटुल में युवक-युवतियां नृत्य करते हुए यह गीत गाते हैं:
रे रे रे लो यो रे ला रे ला रे लो यो रे लो यो-
घोटुल पाठ ते उदितल राजा पीठे टीवी-
टीवी टांग नाकिन्दाना सोरो सोरोड़ो सैय कौ वाना-
बारा कादे उदितल राजा पीठे टी वी-
टीवी टांग नाकिन्दाना सोरो सोरोड़ो सैय कौ वाना....
Posted on: Feb 21, 2016. Tags: ASHOK KUMAR WADDEY
तीन तिरंगा सबसे है ऊँचा....देशभक्ति गीत
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अमित कुमार यादव एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
तीन तिरंगा सबसे है ऊँचा-
प्यार की धरती है वो सारा जग सींचा-
लाल तिरंगा ऊपर नीचे में है हरा-
बीच में सफ़ेद और चक्र सबसे न्यारा-
लाल रंग जीवन मेरा सफ़ेद है सहारा-
हरा है ये सारा जग अमित का है नारा-
तीन तिरंगा सबसे है ऊँचा...
Posted on: Feb 20, 2016. Tags: AMIT KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
युग की जड़ता के खिलाफ एक इन्कलाब है...सांस्कृतिक जागरूकता गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक सांस्कृतिक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
युग की जड़ता के खिलाफ एक इन्कलाब है-
हिन्द के जवानों का एक सुनहरा ख्वाब है-
भारतीय सांस्कृतिक क्रांति, भारतीय सांस्कृतिक क्रांति-
व्योम में हमारी पहुँच बढ़ रही आज-
पर दूर हो रहा है घर पड़ोसी का-
आदमी को आदमी के करीब लाएगी-
भारतीय सांस्कृतिक क्रांति-
आदमी भविष्य में यंत्र का न हो गुलाम-
मानवीय गुण बढ़ेंगे काम से-
ऐसे योग युक्ति काम हर जगह चलाएगी-
भारतीय सांस्कृतिक क्रांति, भारतीय सांस्कृतिक क्रांति...
Posted on: Feb 19, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमको अपने भारत की मिट्टी से अनुपम प्यार है....देशभक्ति गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
हमको अपने भारत की मिट्टी से अनुपम प्यार है-
अपना तन-मन-जीवन सब इस मिट्टी का उपहार है-
इस मिट्टी में जन्म लिया था दशरथ नंदन राम ने-
इस धरती पर गीता गाई यदुकुलभूषन श्याम ने-
इस धरती के आगे मस्तक झुकता बारम्बार है-
हमको अपने भारत की मिट्टी से अनुपम प्यार है-
इस मिट्टी की जौहर गाथा गाई राजस्थान ने-
इसे बनाया पावन गांधी के महान बलिदान ने-
मीरा के गीतों की इसमें छिपी हुई झंकार है-
हमको अपने भारत की मिट्टी से अनुपम प्यार है....
