युग की जड़ता के खिलाफ एक इन्कलाब है...सांस्कृतिक जागरूकता गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक सांस्कृतिक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
युग की जड़ता के खिलाफ एक इन्कलाब है-
हिन्द के जवानों का एक सुनहरा ख्वाब है-
भारतीय सांस्कृतिक क्रांति, भारतीय सांस्कृतिक क्रांति-
व्योम में हमारी पहुँच बढ़ रही आज-
पर दूर हो रहा है घर पड़ोसी का-
आदमी को आदमी के करीब लाएगी-
भारतीय सांस्कृतिक क्रांति-
आदमी भविष्य में यंत्र का न हो गुलाम-
मानवीय गुण बढ़ेंगे काम से-
ऐसे योग युक्ति काम हर जगह चलाएगी-
भारतीय सांस्कृतिक क्रांति, भारतीय सांस्कृतिक क्रांति...
