हमको अपने भारत की मिट्टी से अनुपम प्यार है....देशभक्ति गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
हमको अपने भारत की मिट्टी से अनुपम प्यार है-
अपना तन-मन-जीवन सब इस मिट्टी का उपहार है-
इस मिट्टी में जन्म लिया था दशरथ नंदन राम ने-
इस धरती पर गीता गाई यदुकुलभूषन श्याम ने-
इस धरती के आगे मस्तक झुकता बारम्बार है-
हमको अपने भारत की मिट्टी से अनुपम प्यार है-
इस मिट्टी की जौहर गाथा गाई राजस्थान ने-
इसे बनाया पावन गांधी के महान बलिदान ने-
मीरा के गीतों की इसमें छिपी हुई झंकार है-
हमको अपने भारत की मिट्टी से अनुपम प्यार है....
