हमारे गाँव में 830 वोटर है उसमे मात्र एक ही प्रधानमंत्री आवास आया है, कृपया और लोगो दिलवाने में मदद क
ग्राम-छोटे कडमा, पंचायत-बड़ेकडमा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी महेंद्र ठाकुर है जो बता रहे है कि उनके गाँव कि कुल आबादी वोटर लिस्ट के अनुसार 830 है लेकिन गाँव की आबादी 1500 से ज्यादा है और 2022 ता साल प्रधानमंत्री आवास मिलने का है लेकिन उनके गाँव में अभी तक 2020 में एक ही प्रधानमंत्री आवास आया है एक माह पहले तो उनका कहना है कि अगर ऐसे चलेगा तो 2022 तक सबको आवास नहीं मिल पायेगा | उनका कहना है कि फिर से सर्वे हो और जिनको आवास की जरूरत है उनको प्रधानमंत्री आवास मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : सचिव@7587049236, CEO@7835814506, कलेक्ट@8458956694, संपर्क नम्बर@9407758986. (174173)
Posted on: Aug 30, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन लगने के कारण हमारें लिए खाने का राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
जिला-अमरावती (महाराष्ट्र) से चंद्रकांत वानखेड़े (दृष्टिबाधित) है वे बता रहें हैं महिला 10 तथा पुरुष 8 कुल 18 लोग है जो सभी दृष्टिबाधित है बताये जा रहें हैं की हम लोग सभी रेलवे स्टेशन में खिलौनें, सिंग दाने अन्य प्रकार की सामान बेच कर हम अपनी जीवन चला रहें थे लेकिन जब से लॉकडाउन लगने के कारण ट्रेन बंद कर दिए गया रेलवे स्टेशन बंद कर दिए गया जिसे हमारे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं हमारें लिए खाने को राशन नहीं रहा हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वालें सथियों से अनुरोध कर रहें है अधिकारीयों से संपर्क करके हमें राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क@9130849023, कलेक्टर@0721-2665573, शेलेश नेवल(IAS)@7212662112, (174235) RK
Posted on: Aug 30, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, शिकायत करने पर सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...
ग्राम-चिकलकोंटा, पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनोती कावडे के साथ में गाँव की महिला साथी फगनी बाई बता रहीं हैं कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है गाँव में एक ही हैण्डपम्प है उसमे भी पानी ठीक से नही निकलता हैं, उसके कारण पानी लाने में बड़ी दिक्कत होती हैं इस गाँव में 39-40 घरों की बस्ती है पानी की समस्या को लेकर पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत किये थे लेकिन उनकें द्वारा कोई कार्यवाहीं नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुननें वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है कि दिए गयें फ़ोन नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था कराने में सहयोग करें : सरपंच@9752524081, सचिव@5787102995, CEO@78358014506. (173868) RK
Posted on: Aug 29, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, तालाब का गन्दा पानी पीते है, सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...
ग्राम मांदरकोंटा (सुखडापारा) पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी बुधराम कवासी रहें है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है गाँव के बगल में स्थित तालाब है गाँव में पानी की कोई सुविधा नही होने के कारण तालाब का पानी पीने को मजबूर हैं और गाँव के पालतू पशु पक्षी सभी उसी तालाब का पानी पीते हैं, जिसके कारण कई प्रकार की बीमारीयों से उलझते हैं यहाँ पानी की दिक्कतें पहलें से ही हैं पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को जानकारी दिए थे पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सरपंच@9752524081, सचिव@8982120509, CEO@7835814506, संपर्क@8103022311. (174058)
Posted on: Aug 29, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
हमारे गाँव की पानी की समस्या है, झरने का पानी लाकर पीते है, बोर खुदवाने में मदद करें...
ग्राम बड़े कडमा, पंचायत-बड़े कडमा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी इदरूराम बघेल बता रहें है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है पानी के लिए 4 साल पहलें से पाईप लाइन बिछाये हुए है | लेकिन अभी तक वह कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं, अभी वे लोग 3 किलोमीटर दूर से झरने का पानी लाकर पीते है 80-85 घर की बस्ती है| तो उनका कहना है कि अगर बोर खनन कर देते तो हम लोगो को पानी की सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की सुविधा करवाने में मदद करें : सरपंच@8103074418, PHE@6261717578, CEO@78345814506, (174138) RK.
