वाह रे मोबाइल, तेरी पुकार से दिल दहल जाती है...मोबाइल पर कविता

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बस्तर छत्तीसगढ़ के कवि पतिराम ताराम की कविता सुना रहे है:
वाह रे मोबाइल, तेरी पुकार से दिल दहल जाती है-
कुछ भी करते रहो, हाथ झट से उठा लेती है-
अधिकारी का कॉल हो तो, रूह काप जाता है-
प्रेमिका का कॉल हो तो, दिल बाग़-बाग़ हो जाता है-
पत्नी का कॉल हो तो, कान खड़े हो जाते है-
पुत्र का कॉल हो तो, हाथ ज़ेब में चला जाता है-
पुत्री का कॉल हो तो, डर पहले ख़ुशी बाद में आती है-
रिश्तेदार का कॉल हो तो, डर दिल में शमा जाती है-
वाह रे मोबाइल, तेरी पुकार से दिल दहल जाती है...

Posted on: Mar 06, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मेरा मन प्रेम पुजारी, मेरा मन उजाला रे...होली गीत

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक होली गीत सुना रहे है:
मेरा मन प्रेम पुजारी, मेरा मन उजाला रे,
कोई कहे काला रे, कोई कहे काला रे-
मेरा मन प्रेम पुजारी, कोई कहे नन्दलाला-
कोई कहे यशोदा बाला, कोई कहे प्रेम पुजारी,
कोई कहे दही चोर,कोई कहे, माखन चोर-
कोई कहे नन्द गोपाला, कोई कहे मथुरा वाला-
मेरा मन उजाला रे, मेरा मन उजाला रे-
कोई कहे गिरिधारी, कोई कहे बन्सीधारी-
मेरा मन उजाला रे, मेरा मन उजाला रे...

Posted on: Mar 06, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo(Bluetooth) Radio program in Hindi language: 06th March 2017...

Today Raghunath Singh and Sumanlata Achla are presenting Bultoo Radio in Hindi language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Mar 06, 2017. Tags: RAGHUNATH SINGH URRE SUMANLATA ACHLA SONG VICTIMS REGISTER

रे रे रेलों रे रे रेला,रे रे रेलों रे लोयो रे रेला...गोंडी गीत

ग्राम-सालेभट्टी, तालुका-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सुखदेव तुलावी एक गोंडी गीत सुना रहे है:
इस गीत को शादी के समय में गाया जाता है|
रे रे रेलों रे रे रेला,रे रे रेलों रे लोयो रे रेला-
बत्ती रे मडा ते उदी ता पोनडे उदी ता पोनडे-
इद निया बनिया कादे मुया मनिया-
बडंगे कियाले उदी ता पोनडे,उदी ता पोनडे...

Posted on: Mar 06, 2017. Tags: SONG SUKHDEV TULAVAI VICTIMS REGISTER

यान उड़ गया यान उड़ गया, अन्तरिक्ष में यान उड़ गया...कविता

ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल साहित्यकार डॉ. पी एस पुष्प एक कविता सुना रहे है:
यान उड़ गया यान उड़ गया-
अन्तरिक्ष में यान उड़ गया-
चम-चम-चम-चम, चाँदी जैसे-
सर्र-सर्र-सर्र-सर्र यान उड़ गया-
यान उड़, यान उड़-
अन्तरिक्ष में यान उड़ गया-
धरती से ऊपर की दुनिया-
बड़ी सलोनी है रे मुनिया-
वहीं दृश्य दिखलाने हमको-
दूर गगन में यान उड़ गया-
यान उड़, यान उड़-
अन्तरिक्ष में यान उड़ गया...

Posted on: Mar 06, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »