हमारे आदिवासी गाँव में आज तक सड़क नहीं बनी, अधिकारी आश्वासन देते हैं, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चलते हुए धनसाय मरावी आज ग्राम-पोड़ी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहां उनके साथ में पोड़ी गाँव के साथी रूप कुमार कोल, दिलीप कुमार कोल, दिनेश सिंह मरावी, अजय कुमार कोल, छोटेसिंह मरावी हैं जो बता रहे है कि यह पूरा आदिवासियों का गाँव है गाँव में रोड की बहुत समस्या है रोड आज तक नहीं बना है इसके लिए इन्होने जिला कार्यालय और जनपद कार्यालय में आवेदन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, इसलिए सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है, कि कृपया जिला CEO@9753725845 को फोन कर दबाव बनाएं और आदिवासी ग्रामवासियों की मदद करें। धनसाय मरावी@8602008444

Posted on: Mar 30, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

अगना में पखरी का नाय छठी मैया ये तना...छठ गीत -

मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक छठ पर्व पर गाये जाने वाला लोक गीत सुना रहे है:
अगना में पोखरी का नायब छठी मैया ये तना-
अचरा से गलिया बहारब – खिलवा डाली भरा लाय – ताई पर पिया ओढ़ाये – हाथी पर कलशा बैठाये-
कई पर दिया जगमगाये...

Posted on: Mar 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

महाराष्ट्र के कुछ गाँव वनोपज की बिक्री खुद करेंगे, इससे ग्रामसभा और आदिवासी की आय बढ़ेगी...

ग्राम-मोहगाँव, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटाला गोंडी भाषा में बता रहे है कि आदिवासी जनजातियो में रोजगार का अधिक साधन नहीं है उनके इलाकों में पानी की कमी है इसलिए वे खेती भी अच्छे से नहीं कर पाते है इसलिए वे जंगल से महुआ टोडी जैसे उत्पाद जमा करना और उनको बेचने का काम करते है बांस, तेंदूपत्ता आदि भी जमा करते है उससे भी उनको पैसा मिलता है पर उनको अक्सर इसके लिए उचित दाम नहीं मिलता इसलिए इस बार महाराष्ट्र के कुछ गाँव में खुद ग्राम सभा बांस तेंदूपत्ता की कटाई करेंगी और खुद टेंडरिंग और बेचेगी, आशा है इस काम से ग्राम सभा को भी अधिक आय होगी और आदिवासियों की आमदनी भी बढ़ेगी। उत्तम अटाला@7719930515

Posted on: Mar 30, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

रे रेलों लोयो रे रेला रे रेला रे लोयो रे रेला...गोंडी गीत

ग्राम-रोंडावाई, पोस्ट-घट्टा, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से दीपिका मडावी एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
रे रेलों लोयो रे रेला रे रेला रे लोयो रे रेला-
अगा डुकेती मडा कोडी ते रे डुकेती-
मडा फुरुंग ते तुरसा डुकेती-
आहके वियादे आचा गियादी-
बाई फला ते ओन गियादी निवा देश ते
रे रेलों लोयो रे रेला रे रेला रे लोयो...

Posted on: Mar 29, 2017. Tags: SONG SUKHRAM ATALA VICTIMS REGISTER

शंकर मार मचाई जहा मैया लडे है...देवी गीत

ग्राम-भोलगढ़, पोस्ट-पसला, जिला, अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सावित्री पटेल एक देवी गीत सुना रही हैं:
शंकर मार मचाई जहा मैया लडे है-
पहले लडे है बनिया दुकनिया – नारियल मार मचाई जहा मैया लड़े है-
कंकड़ मार मचाई जहा मैया लडे है – दूसरो लडे है कुम्हरा दुकनिया कलशा मार मचाई…

Posted on: Mar 29, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »