बढ़ो साथियों आगे निश्चय किया, डरेंगे नहीं बीड़ा उठा ही लिया...

बढ़ो साथियों आगे निश्चय किया
डरेंगे नहीं बीड़ा उठा ही लिया
बढ़ो साथियों...
बता दो कि क्या योजना है तुम्हारी
सुनो एकता की है आवाज़ भारी
जो हक़ था इधर का उधर कर दिया
बढ़ो साथियों...
ये इतिहास है ज़ुल्म जब-जब बढे हैं
हुई जीत जब लोग मिलके लड़े हैं
बता लाठी-गोली ने क्या कर लिया
बढ़ो साथियों...
रुकेंगे नहीं अब, झुकेंगे नहीं सब
दबाया बहुत दिन, दबेंगे नहीं अब
ये चिंगारियां तूने, जला ही दिया
बढ़ो साथियों आगे, निश्चय किया
बढ़ो साथियों ...

Posted on: Jul 14, 2014. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER

हमें लूट रही मिलकर जा काली सरकार...

हमें लूट रही मिलकर जा काली सरकार, हमें लूट रही...
जागो-जागो नौजवान, अपने हक़ खों पहचान
अपने हक़ खों पहचान, काहें बना तू अज्ञान
हमें लूट रही .........
साथ नइयां जमीन, चलो जंगल लेई छीन
चलो जंगल लेई छीन, गाँव हो गए हैं दीन
हमें लूट रही ..........
हो गए चौंसठ साल, हाल हो गयो बेहाल
हाल हो गयो बेहाल, खूब मूटा गे दलाल
हमें लूट रही ...........
रहे एकता में गाँव, तबै चलिहीं सबके नांव
तबै चलिहीं सबके नांव, बनावो सुन्दर सा गाँव
हमें लूट रही ....................
सीजीनेट है हमारी, सुन लो कान खोल अधिकारी
सुन लो कान खोल अधिकारी, अब ना चलिहें भ्रष्टाचारी
हमें लूट रही .................

Posted on: Jul 12, 2014. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER

मंजिल जहाँ वहीं रुकना है, सब कोई दिल में ठान लो...संघर्ष गीत

निकले हैं हम खुली सड़क पर, हक लेना है जान लो
मंजिल जहाँ वहीं रुकना है, सब कोई दिल में ठान लो
क्यों गरीब है सोचा भाई, इसमें भी आटा गीला है
गाँव-गरीब को लील रहे हैं, पूंजीवाद की लीला है
सारे जहाँ में एका करके, खोया हुआ सम्मान लो
मंजिल जहाँ वहीं रुकना है..........
रक्षक बन बैठे हैं भक्षक, चोरों की रखवाली है
जल-ज़मीन और जंगल लूटे, संस्कृति ये पाताली है
सारे जगत में ग़दर उठेगी, दुनिया का इतिहास लो
मंजिल जहाँ वहीं रुकना है...
पेट भरन को दाना चहिए, ये अभियान हमारा है
श्रम-पूंजी के द्वंद्व में भइया, तन-मन लुटा हमारा है
गांधी-बिनोवा-जयप्रकाश की राह में सब कोई जान लो
मंजिल जहाँ वहीं रुकना है, सब कोई दिल में ठान लो

Posted on: Jul 08, 2014. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER

चेतन रो जमाणों चेतन रो...राजस्थानी महिला सशक्तिकरण गीत

गोकरन सिंह वर्मा महिला सशक्तिकरण पर एक राजस्थानी गीत सुना रहे हैं , जिसका मूल तत्व यह है कि महिलाओं को एक होकर आगे बढ़ना होगा...
चेतन रो जमाणों चेतन रो
बहना चेत सको तो चेत
जमाणों आयो चेतन रो
डाबर-डूबर रोटी मांगे, धंधो कर लो परफी
प्रेम-एकता सभी बढ़ाओ, मिलके धंधो परफी
साहुल यारो साथ में तुम, साथ निभाओ परफी
बहना चेत सको तो चेत
जमाणों आयो, चेतन रो...
एक-दुई तो पहले चेती, कुछ नहीं फ़र्को आयो
दो-चार के चेतने से, कुछ झनकारो आयो
गांव-गांव की बहने चेती, धरती पलटी खायी
बहना चेत सको तो चेत
जमाणों आयो चेतन रो...

Posted on: Jun 22, 2014. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट की योजना निराली, लायेगी गांव में खुशहाली...

सीजीनेट की योजना निराली
लायेगी देश में खुशहाली
हाँ-हाँ लायेगी देश में खुशहाली
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई
आपस में सब भाई-भाई
बंद कर दो, कर दो संप्रदाय की लड़ाई
लायेगी देश में खुशहाली
ओ सीजीनेट की योज़ना निराली
लायेगी देश में खुशहाली
जाति-पाति को हम तोड़ेंगे, धर्म- भेद को सब छोड़ेंगे
बंद कर दो-कर दो संप्रदाय की लड़ाई
लायेगी देश में खुशहाली
सीजीनेट की योजना निराली
लायेगी गांव में खुशहाली
पर्यावरण है धर्म हमारा, पेड़ लगाना है कर्म हमारा
बंद कर दो... कर दो-कर दो पेड़ो की कटाई
लायेगी देश में खुशहाली
ओ लायेगी देश में खुशहाली
सीजीनेट की योजना निराली
लायेगी गांव में खुशहाली
हाँ-हाँ लायेगी गांव में खुशहाली

Posted on: Jun 21, 2014. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »